कच्ची सड़क जर्जर होने से ग्रामीणों को हो रही परेशानी क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से की मांग - CG RIGHT TIMES

Breaking


Saturday, March 12, 2022

कच्ची सड़क जर्जर होने से ग्रामीणों को हो रही परेशानी क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से की मांग

सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट




शासन प्रशासन की अनदेखी के चलते नरक की जीवन जीने को मजबूर हैं कच्चा सड़क का रास्ता और उसमे भी बड़ी-बड़ी गड्ढा हो जाने से आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है यदि कोई भारी वाहन इस रोड से गुजरे तो आने जाने वाले लोगों को जान का भी खतरा बना रहता है वही बरसात के दिनों में सड़क की कीचड़ कई सवाल खड़े कर रहे हैं जिससे मुश्किलो भरी हालात से ग्रामीणों व राहगीरों को गुजारना पड़ता हैं


गांव की हालात.....


आपको बताते चलें कि ऐसा ही एक गांव मुंगेली जिला के पथरिया ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत लमती का है जिसके अंतर्गत दो आश्रित गांव आते हैं मचहा व तिभनपुर जहां लमती से मेन रोड तक जाने के लिए करीब 3 किलोमीटर कच्ची रोड से गुजरना पड़ता है सड़क में काफी जगह-जगह गड्ढा व धूल मिट्टी से आने जाने वाले राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है ऐसे में बरसात के मौसम आते ही गांव के किसानों को खाद बीज व राशन सामग्री को लाने ले जाने के लिए कई तरह का खतरा बना रहता है 


सरपंच ने क्या कहा.......


 वही सरपंच अंगिरा सिंह ने बताया की गांव की हालात बहुत ही खराब है और इससे भी ज्यादा बरसात के मौसम में रहता है इस कच्ची सड़क को लेकर हमने पिछले बीजेपी की सरकार थे तब से इस सड़क की मांग को लेकर बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक से भी मांग किए हैं और आज भी कर रहे हैं बनाएंगे करके अश्वासन बस दिया जाता है लेकिन आज प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद भी विधानसभा बिल्हा क्षेत्र के छाया विधायक को कई बार अवगत कराने के बावजूद भी अब तक इस रोड को लेकर कोई निराकरण नहीं किया गया है सिर्फ आश्वासन बस दिया गया है


कांग्रेसी कार्यकर्ता ने क्या कहा....


वही वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता सखाराम टोन्डे ने बताया कि इस सड़क लेकर हमने प्रभारी मंत्री रूद्र कुमार के पास गए थे लेकिन कोई कारणवश मुलाकात नहीं होने के कारण प्रभारी मंत्री के संज्ञान में अवगत नहीं किया गया है वही ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा कि प्रदेश में हमारी सरकार हर क्षेत्र में कार्य कर रहे है।

और इस गांव की सड़क की समस्याओं को भी हम बहुत ही जल्द गांव की समस्याओं को दुर् किया जाएगा करके कहा गया


Pages