निर्माण कार्यो को मौके पर जाकर देखेंगे : अनुप डे.... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Saturday, March 12, 2022

निर्माण कार्यो को मौके पर जाकर देखेंगे : अनुप डे.... देखिए खास खबर


 सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट


- अभियंताओं से मांगी सूची


दूर्ग-लोक निर्माण विभाग प्रभारी अनूप डे विभाग के कार्यो की समीक्षा की । उन्होंने कहा कि निगम क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यो को वे खुद जाकर देखेंगे। साथ ही गड़बड़ी मिलने पर ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही करने अनुशंसा करेंगे।

नगर पालिक निगम के लोक निर्माण विभाग प्रभारी अनुप डे ने शुक्रवार को विभागीय बैठक ली। इस दौरान विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि निगम गठन के बाद अब तक हुए पूर्ण अपूर्ण कार्यो की अलग अलग सूची बनाए। प्रभारी ने स्प्ष्ट किया कि जो कार्य शुरू नही हुए है उसकी सूची अलग से बनाया जाए। साथ ही संबधित अधिकारी स्प्ष्ट करे कि मुख्य कारण क्या है। बैठक में सहायक अभियंता आर के जैन , उप अभियन्ता डिगेश्वरी चन्द्राकर , उमयन्ती ठाकुर , नितीश साहू , अखिलेश गुप्ता व हिमांशु कावड़े उपस्थित थे।


सूची के आधार पर समीक्षा

एमआईसी प्रभारी ने कहा कि वे सूची के हिसाब से मौके तक कार्यो को देखने जाएंगे। वही पर मानकों का अध्यन भी एक्सपर्ट द्वारा कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर उनके विभाग की शिकायत आम नागरिकों से मिलती है तो उस शिकायत को प्राथमिक्ता के साथ निराकरण किया जाए।


Pages