सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट
बिलासपुर- ग्राम कोरमी मे लगातार 34वां वर्ष नवधा रामायण का आयोजन किया जा रहा है ।नवधा रामायण को पूरे गाँव के लोग मिलकर भक्तिभाव के साथ आयोजित करते है यह आयोजन 21/03/2022 दिन सोमवार प्रारंभ होकर 30/03/2022 दिन बुधवार समापन एवं मानस प्रतियोगिता एवं 31/03/2022 दिन गुरुवार हवन पूजन सहस्त्रधारा तक चलेगा। नव दिनो तक पुरा क्षेत्र राम भगवान के भक्ति मे डुब जाते है इसी क्रम मे सोमवार को कलश यात्रा के साथ नवधा रामायण का शुभारम्भ हुआ। नवधा रामायण समिति के संरक्षक गौरीशंकर यादव ने बाताया समापन अवसर पर मानस ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जिसमे प्रथम पुरस्कार- 7000/- एवं शील्ड , द्वितीय- 5000/- एवं शील्ड, तृतीय पुरस्कार- 3500/- एवं शील्ड,चतुर्थ पुरस्कार- 2500/- एवं शील्ड,पंचम पुरस्कार-2100 /- एवं शील्ड,षष्ठम पुरस्कार- 1700/- एवं शील्ड,सप्तम पुरस्कार- 1500/- एवं शील्ड,अष्टम पुरस्कार- 1300/- एवं शील्ड,नवम पुरस्कार- 1100/- एवं शील्ड दशम पुरस्कार- 1000 एवं शील्ड साथ ही नव दिनो तक रंगोली प्रतियोगिता भी रखा जाता है।समिति ने अधिक से अधिक मानस मंडली को सम्मिलित होने का आह्वान किया है।कार्यक्रम को सफल बनाने मे मुख्यमार्गदर्शन प्रभाकर शुक्ला, संरक्षक गौरीशंकर यादव, अध्यक्ष कोमल धुरी, सह-अध्यक्ष वेदप्रकाश धुरी, उपाध्यक्ष प्रेमचंद धुरी, कोषाध्यक्ष संतोष यादव, उपकोषाध्यक्ष लोमस श्रीवास, सचिव सन्नी धुरी, उपसचिव दीपक धुरी, सहसचिव प्रताप धुरी,पुजारी- चंद्रशेखर धुरी, रोहणी धुरी आदि समस्त ग्रामवाशी जुटे हुए है।
