सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट
बिलासपुरः बिलासपुर शहर मे बडी संख्या मे काछी कुशवाह समाज के लोग निवास करते हैं। जिनका आर्थिक एवं राजनैतिक क्षेत्रों में विशेष योगदान रहता है। लेकिन समाजिक गतिविधियों के संचालन के लिए समाज के पास समुदायिक भवन के लिए जमीन नही होने से समाज के गतिविधियों का संचालन व्यवस्थित रूप से नहीं हो पाता। इसी कमी को समाज के लोग बडी सिद्दत से महसुस करते आ रहे हैं। इसको पुरा करने का बीडा समाज के वरिष्ठ नेता श्याम कश्यप ने उठाया।श्याम कश्यप वर्षों पूर्व समाज के युवा शाखा के पूर्व अध्यक्ष के रूप मे लंबे समय तक कार्य किया है।ऊनके कार्यकाल में अनेक समाजिक कार्यक्रम हुआ तथा उनके समाजिक गतिविधियों के लिए आज भी श्याम कश्यप जाने जाते हैं।
श्याम कश्यप मंत्री जय सिंह अग्रवाल से मुलाकात कर काछी कुशवाहा समाज के कल्याण के लिए भूमि जैसे अनेक कार्यों के लिए मंत्री जयसिह अग्रवाल को अवगत कराया मंत्री अग्रवाल ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही उनके समाज के लिए भूमि की व्ववस्था करा कर सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य कराने का प्रयास करेंगे।
कुशवाहा समाज के प्रतिनिधि वरिष्ठ समाजिक कार्यकर्ता माननीय श्याम कश्यप जी के साथ शिरीष कश्यप, राजकुमार कश्यप,पवन कश्यप शिशिर कश्यप,रितेश कश्यप,दीपक कश्यप सहित अनेक समाजिक कार्यकर्ता मुलाकात में शामिल रहे।