ग्राम चकरभाठा में एक दिवसीय सूचना शिविर सह छायाचित्र प्रदर्शनी आयोजित.... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Wednesday, February 23, 2022

ग्राम चकरभाठा में एक दिवसीय सूचना शिविर सह छायाचित्र प्रदर्शनी आयोजित.... देखिए खास खबर

 सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट




ग्रामीणों एवं स्व सहायता समूह की महिलाओं ने की 

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना


मुंगेली // कलेक्टर अजीत वसंत के मार्गदर्शन में आज मुंगेली विकासखंड के ग्राम चकरभाठा में एक दिवसीय सूचना शिविर सह छायाचित्र प्रदर्शनी आयोजित की गई। जनसंपर्क विभाग द्वारा सुराजी गांव नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, जल जीवन मिशन, जन जन तक पहुंचती जन स्वास्थ्य योजनाएं, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना आदि की प्रदर्शनी लगाई गई। सूचना शिविर सह छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंचे ग्राम चकरभाठा के ग्रामीणों एवं शीतला स्व सहायता समूह, राधाकृष्ण स्व सहायता समूह व एकता स्व सहायता समूह की महिलाओं ने कहा कि एक ही जगह शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को जानकारी मिली है। यह शासन की एक अच्छी पहल है। ग्रामीणों एवं समूह की महिलाओं ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना की। शीतला स्व सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना के तहत क्रय किए गए गोबर से उनके द्वारा वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन का कार्य किया जा रहा है। सूचना शिविर सह छायाचित्र प्रदर्शनी में कृषि विभाग, आयुष विभाग, पशुधन विकास विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों व स्व सहायता समूह की महिलाआंे को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और योजनाआंे का लाभ उठाने प्रेरित किया। इस दौरान छत्तीसगढ़ शासन की मासिक पत्रिका जनमन का निःशुल्क वितरण भी किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत चकरभाठा के गणमान्य नागरिक बंशीलाल साहू, सचिव चंद्र कुमार साहू एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन आदि मौजूद थे।


Pages