राष्ट्रीय क्षय एवं कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत पहुंचविहीन ग्राम अतरिया में जनजागरण शिविर में 47 मरीजों की गई जांच.... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Thursday, February 17, 2022

राष्ट्रीय क्षय एवं कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत पहुंचविहीन ग्राम अतरिया में जनजागरण शिविर में 47 मरीजों की गई जांच.... देखिए खास खबर

सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट



मुंगेली // कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर राष्ट्रीय क्षय एवं कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखण्ड लोरमी के पहुँचविहीन बैगा ग्राम अतरिया में 15 फरवरी 2022 को जनजागरण शिविर आयोजित किया गया। जिला क्षय उन्मूलन अधिकारी ने बताया कि शिविर में 47 मरीजों की जांच की गई जिसमें दाद खाज खुजली के 09 मरीज, मधुमेह के 07, उच्चरक्त चाप के 03, दर्द के 07, कमजोरी के 12, स्केबीज के 02, के एवं 07 अन्य मरीज पाये गये। शिविर में जिला क्षय/कुष्ठ उन्मूलन अधिकारी डॉ. सुदेश रात्रे के द्वारा सभी मरीजो की जांच एवं उपचार किया गया और उन्हें दवाई एवं परामर्श भी दिया गया। जनजागरण शिविर में स्वास्थ्य विभाग के पीएमडीटी एवं टीबी एचआईव्ही कोआॅर्डिनेटर धीरज रात्रे, डीपीएमसी अमित सिंह, एस.टी.एस. शिव प्रसाद कमल पात्रे सहित मितानीन एवं आँगनबाड़ी कार्यकर्ता आदि मौजूद थे। जिला क्षय उन्मूलन अधिकारी ने बताया कि जिले में सुदूर पहुँचविहीन बैगा ग्रामों में टीबी एवं लेप्रोसी की जांच हेतु स्वास्थ्य शिविर लगाया जाता है, जिसमें संदेहास्पद मरीज पाये जाने पर उनकी उपयुक्त जाँच कर चिकित्सा उपलब्ध करायी जाती हैं। 


Pages