स्व शम्भु प्रसाद के पंद्रहवीं पुण्यतिथि पर उनके सुपुत्र श्याम कश्यप ने वृद्धाश्रम में 60 वृद्ध जनों को कंबल प्रदान किया.... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking

aaaaa

Thursday, December 23, 2021

demo-image

स्व शम्भु प्रसाद के पंद्रहवीं पुण्यतिथि पर उनके सुपुत्र श्याम कश्यप ने वृद्धाश्रम में 60 वृद्ध जनों को कंबल प्रदान किया.... देखिए खास खबर

 सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट

.com/img/a/


बिलासपुरः-स्व. शंभु प्रसाद कश्यप की 15 वी पुण्यतिथि पर आज उनके सुपुत्र श्याम कश्यप उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कल्याण कुंज पुलिस लाईन वृद्धाश्रम आजाद नगर बिलासपुर में अतिथि प्रदेश महामंत्री अर्जुन तिवारी, बिलासपुर विधायक शैलेश पान्डेय, बिलासपुर महापौर रामशरण यादव,शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय पान्डेय,जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक के द्वारा जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण किया गया है।

.com/img/a/

इसी क्रम में वृद्धा आश्रम पहुंच कर श्याम कश्यप ने सम्मानीय कांग्रेसी नेताओं सहित वृद्धजनों को कंबल वितरण किया है। वृद्ध आश्रम में 60 वृद्धजन मौजूद थे। सभी को कंबल और मिठाई वितरण किया गया है।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा करना ही पुनीत का कार्य है और बढ़ती ठंड के बीच गरम वस्त्र की कमी के चलते वृद्धजन ठंड में परेशान हो रहे हैं। इसलिए वृद्धजनों को ठंड से बचाने के लिए अपने पिता स्व.शंभु प्रसाद कश्यप की स्मृति में कंबल वितरण करने का कार्य किया है। उनके द्वारा 60 लोगों को भी कंबल दिया गया है। इस मौके पर वृद्धजन आश्रम संचालक पार्षद स्वर्णा शुक्ला,, कृष्ण कुमार कश्यप, राजकुमार कश्यप, संतोष भारत,सुरेश शर्मा, अनिल तिवारी, रोहणी दुबे,शिशिर कश्यप, अनुज कश्यप, निलांभ कश्यप, सलमा बेगम,शिव तिवारी, भरत सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Pages