मोतीन बाई पति मोहनपाल ग्राम उड़ेला के साथ हुई ठगी.... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Friday, November 12, 2021

मोतीन बाई पति मोहनपाल ग्राम उड़ेला के साथ हुई ठगी.... देखिए खास खबर

सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट



मोतीन बाई पति मोहनपाल ग्राम उड़ेला के साथ हुई ठगी


तखतपुर - एक युवक इनके घर उड़ेला पहुंचा और इन्हें कहा कि आप लोगों का प्रधानमंत्री आवास निकला है... यह कहकर पति पत्नी दोनों को लेकर वह जनपद पंचायत आया. पति को मंडी चौक में उतारा और बोला कि आपकी पत्नी का फोटो वगैरा खींचना पड़ेगा यहां पत्नी को जनपद पंचायत में उतारने के बाद वह वापस गया और थोड़ी देर में फिर आकर बोला के आवास के काम के लिए कुछ पैसे की जरूरत है.. आपके पति आपके सोने की माला मंगा रहे हैं.. माला में 9 लॉकेट सोने का लगा था वह उतार के उसे दी.. युवक 10 मिनट बाद फिर वापस आकर बोला कि पैसे की और ज्यादा जरूरत है पैर में जो पायल चांदी का पहने हैं इसे भी दें. महिला को लगा कि कुछ ठगी की बात हो रही है वह चिल्लाने लगी युवक घटनास्थल से भाग गया पुलिस जांच में जुटी है.


Pages