कलेक्टर ने किया जिले के विकास खण्ड लोरमी के ग्राम झाफल, बंधवा, कधुुरताल और लालपुर में संचालित प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं का निरीक्षण .... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Friday, November 12, 2021

कलेक्टर ने किया जिले के विकास खण्ड लोरमी के ग्राम झाफल, बंधवा, कधुुरताल और लालपुर में संचालित प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं का निरीक्षण .... देखिए खास खबर

 कलेक्टर ने किया जिले के विकास खण्ड लोरमी के ग्राम झाफल, बंधवा, कधुुरताल और लालपुर में संचालित प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं का निरीक्षण 



बच्चों से सामान्य ज्ञान का प्रश्न पूछकर उनके शिक्षा के स्तर को टटोला 


बच्चों को मिले गुणवत्ता युक्त मध्यान्ह भोजन: कलेक्टर वसंत 


जल जीवन मिशन के तहत स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल हेतु स्थापित नल कनेक्शन को दुरूस्त करने के दिये निर्देश 

मुंगेली ब्यूरो चीफ फलित जांगड़े की रिपोर्ट

मुंगेली / कलेक्टर अजीत वसंत द्वारा जिले में संचालित विकास और निर्माण कार्यो के साथ-साथ शासकीय संस्थाओं का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज उन्होने जिले के विकास खण्ड लोरमी के ग्राम झाफल, बंधवा, कुधुरताल और लालपुर में संचालित प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने बच्चों से रूबरू होते हुए उनके पढ़ाई के संबंध में जानकारी प्राप्त की और उनसे प्रश्न पूछकर उनके शिक्षा के स्तर को टटोला। इस अवसर पर उन्होने बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए नियमित रूप से मन लगाकर पढ़ाई करने की समझाईश दी। तत्पश्चात् कलेक्टर वसंत ने शिक्षको से बच्चों में शिक्षा की गुणवत्ता, साफ-सफाई, दर्ज संख्या, उपस्थिति आदि के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की और शाला परिसर के सौन्दर्यीकरण के निर्देश दिये। इसी तरह उन्होने स्कूलों में बच्चों को दी जाने वाली मध्यान्ह भोजन का अवलोकन किया और उन्होने बच्चों को गुणवत्ता युक्त मध्यान्ह भोजन प्रदान करने के निर्देश दिये। इसी तरह उन्होने आंगनबाड़ी केंद्रो का निरीक्षण करते हुए बच्चों को रेडी-टू- ईट के अलावा पौष्टिकता युक्त हरी-सब्जी खिलाने के भी निर्देश दिये। इसी क्रम में उन्होने जल जीवन मिशन के तहत स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में शुद्ध पेयजल हेतु स्थापित नल कनेक्शन का निरीक्षण किया और बच्चों की सुविधा के अनुरूप नल कनेक्शन स्थापित नहीं होने पर अपना असंतोष व्यक्त किया और उन्होने बच्चों की सुविधा के अनुरूप स्थापित नल कनेक्शन को दुरूस्त करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी रोहित व्यास, लोरमी अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मेनका प्रधान सहित संबंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।


Pages