गड़बो सुपोषित छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ पोषण माह का हुआ संपन्न..... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Friday, October 1, 2021

गड़बो सुपोषित छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ पोषण माह का हुआ संपन्न..... देखिए खास खबर

 गड़बो सुपोषित छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ पोषण माह हुआ सम्पन्न , 




पथरिया से देवचरण जोशी की रिपोर्ट

पथरिया - महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित राष्ट्रीय पोषण माह अभियान अपने एक माह के विभिन्न कार्यक्रमों के साथ 30 सितम्बर को सम्पन्न हो गया इसके अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा अनेक गतिविधियों के माध्यम से गर्भवतीं महिलाओं , किशोरियों , बालिकाओं को पोषण आहार के बारे जानकारियां उपलब्ध कराई गई । पोषण माह कर  समापन कार्यक्रम में क्षेत्र के उत्कृष्ट आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं , सहायिकाओं , सहभागी बालिकाओं को समान्नित किया गया कार्यक्रम के आखिर में ,मेरा गाँव सुपोशित गाँव , गढ़बो सुपोषित छत्तीसगढ़ का संकल्प महिला बाल विकास विभाग के आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं एवं अधिकारियों द्वारा लिया गया । समापन समारोह में अपनी बात रखते हुए परियोजना अधिकारी रेखा दुआ ने कहा कि एक माह से ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं द्वारा घर घर जाकर पोषणयुक्त भोजन के महत्व को समझाया गया है इस प्रयास से निश्चित ही कुपोषित किशोरियों , महिलाओं एवं बालक बालिकाओं को लाभ होगा और कुपोषण के चक्र से माता बहने बाहर निकल पाएंगी । उन्होंने 1 सितम्बर से 30 सितंबर तक विभाग द्वारा कराए गए गतिविधियों को पूर्ण रूप से सफल बताया ।


पोषण वाटिका निर्माण से योगाभ्यास सीखने तक - महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा महिलाओं ,  बालिकाओं , किशोरियों को अपने घरों में पोषण वाटिका बनाने से लेकर प्रतिदिन योगाभ्यास करने की आदत विकसित करने का प्रयास किया गया है जिसके कारण गावों के।घरों में पोषण वाटिका निर्माण की शुरुआत भी हो चुकी है ग्राम रोहरा कला , अमोरा , हथनिकला , ढोढमा , जैसे गावों के अनेको घर , आँगबाड़ी केंद्रों में पोषण वाटिका निर्माण किया जा चुका है । इसी तरह महिलाओं ने योग सीखकर अभ्यास प्रारंभ कर दिया है ।


 पोषण जागरूकता पर रहा फोकस-  विकास खण्ड परियोजना अधिकारी रेखा दुआ ने बताया कि राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत क्षेत्र के 304 आंगनबाड़ी केंद्रों में घर घर जाकर गंभीर कुपोषण से ग्रस्त बच्चों की पहचान की गई वही आयुष विभाग द्वारा गावों के शिविर लगाकर महिलाओं , किशोरियों , को आवश्यक दवाइयां निशुल्क वितरित किया गया । महिलाओं में अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के लिए क्षेत्र के 150 गावों में निबंध एवम रंगोली प्रतियोगिता आयोजित किया गया  इस पूरे कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य महिलाओं में पोषण को लेकर जागरूकता लाकर  आधी आबादी को बेहतर स्वास्थ्य दिलाना रहा ।

समापन कार्यक्रम में परियोजना पर्यवेक्षक चंद्रिका कुर्रे , बिंदु सिंह , प्रीति सहारे ,वीणा वर्मा ,स्मिता शुक्ला ,सरोजनी मिंज , भगवती चंद्राकर , प्रतिभा सूर्यवंशी , रजनी डहरिया आदि उपस्थित रहे।


Pages