फास्टरपुर चौकी की सराहनीय कार्य वरिष्ठ नागरिकों का कर रहे सम्मान
मुंगेली ब्यूरो चीफ फलित जांगड़े की रिपोर्ट
मुंगेली -अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर पुलिस थाना फास्टरपुर में मुंगेली पुलिस अधीक्षक डी. आर.अंचला एवं पुलिस अनु.अधिकारी एस. आर.धृतलहरे के निर्देषन पर थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह क्षत्रिय एवं पुलिस परिवार के द्वारा थानापरिक्षेत्र के वरिष्ठजनों का तिलक लगाकर, मुंह मिठाकर ,एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया ।इस अवसर परथाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह क्षत्री,स.उ.नि -राजेंद्र सिंह ठाकुर, स उ नि-शत्रुहन खूंटे,प्रधान आर.नोखेलाल कुर्रे,अनुज डहरिया,मेडार्ड मिंज,आर.विजय साहू,चंद्रभूषण सिंह,रोहित पटेल,रामशंकर साहू,सैनिक भरत लाल साहू,हरीश बघेल उपस्थित रहे।इस अवसर पर थाना प्रभारी क्षत्रिय
ने कहा की अपने वरिष्ठ नागरिक का सम्मान करने और उनके संबंध में चिंतन करना आवश्यक है आज का वृद्ध समाज अत्यधिक कुण्ठा ग्रस्त है और सर्वाधिक दुखी है जीवन का विषद अनुभव होने के बावजूद नही कोई उनसे राय लेना चाहता और नही उनके राय को महत्व देता है इस प्रकार अपने को समाज मे एक तरह से निष्प्रयोज्य समझे जाने के कारण विद्ध
समाज सर्वाधिक दुखी रहता है।वृद्ध समाज को दुख और संत्रास से निजात दिलाना आज के सबसे बड़ी जरूरत है इस दिशा में ठोस प्रयास किये जाने की बहुत आवश्यकता है।