बिल्हा पुलिस के द्वारा दुष्कर्म के फरार आरोपी को किया गया गिरफ्तार.... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Monday, October 25, 2021

बिल्हा पुलिस के द्वारा दुष्कर्म के फरार आरोपी को किया गया गिरफ्तार.... देखिए खास खबर

 सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट



बिल्हा पुलिस के द्वारा दुष्कर्म के फरार आरोपी को किया गया गिरफ्तार


आरोपी को जिला बेमेतरा स्थित उसके ससुराल ग्राम झुलना से किया गया गिरफ्तार


आरोपी करीब एक माह से पुलिस को दे रहा था चकमा


सायबर सेल एवं मुखबीर की मदद से किया गया गिरफ्तार


गिरफ्तार आरोपी

1. रामकुमार कोसले पिता फेकुलाल उम्र 29 साल निवासी निपनीया थाना बिल्हा जिला बिलासपुर छ0ग0


बिल्हा - थाना बिल्हा के अपराध क्रमांक 225/2021 धारा 376(2)(ढ) भादवि के मामले में फरार आरोपी रामकुमार कोसले पिता फेकुलाल उम्र 29 साल निवासी निपनीया थाना बिल्हा जिला बिलासपुर छ0ग0 का तलाश पता साजी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, दीपक कुमार झा के निर्देेश पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण रोहित कुमार झा तथा नगर पुलिस अधीक्षक महोदय चकरभाठा गरिमा द्ववेदी (अति.पु.अधी.)के मार्गदर्शन में सायबर सेल एवं मुखबीर सूचना के आधार पर तत्काल टीम गठित कर आरोपी को उसके ससुराल ग्राम झुलना जिला बेमेतरा से पकडकर थाना लाकर धारा सदर में आज दिनांक 25.10.2021 को गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी पारस पटेल, उप निरीक्षक आर.सी. साहू, आरक्षक शशीकांत कौशिक, राजकुमार पाटले, म.आर. बिंदा अवस्थी का विशेष योगदान रहा।


Pages