जिले में 04 दिवसीय राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन 26 अक्टूबर से
26 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे शहीद धनंजय सिंह राजपूत स्टेडियम बी.आर साव शासकीय बहु उच्च माध्यमिक शाला के प्रागण में होगा शुभारंभ
मुंगेली ब्यूरो चीफ फलित जांगड़े की रिपोर्ट
मुंगेली // जिले में राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन 26 अक्टूबर से किया जा रहा है। प्रतियोगिता 29 अक्टूबर तक होगी। राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में शतरंज, कैरम,गतका, सिलम्बम, एवं आर्म रेसलिंग खेल के 770 प्रतिभागी भाग लेंगे। राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ 26 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे शहीद धनंजय सिंह राजपूत स्टेडियम (बी.आर साव शासकीय बहु उच्च माध्यमिक शाला) के प्रागण में होगा। राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ विधान सभा क्षेत्र मुंगेली के विधायक पुन्नू लाल मोहले, जिला पंचायत की अध्यक्ष लेखनी सोनू चंद्राकर, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष संजीत बनर्जी, नगर पालिका परिषद मुंगेली के उपाध्यक्ष मोहन मल्लाह और प्रतिष्ठित नागरिक सागर सिंह बैस के आतिथ्य में होगा। इसी तरह राज्य स्तरीय शालेय प्रतियोगिता का समापन 29 अक्टूबर को दोपहर 12.30 बजे शहीद धनंजय सिंह राजपूत स्टेडियम (बी.आर साव शासकीय बहु उच्च माध्यमिक शाला) के प्रागण में होगा। राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन छत्तीसगढ़ विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष एवं विधान सभा क्षेत्र बिल्हा के विधायक धरम लाल कौशिक, विधान सभा क्षेत्र मुंगेली के विधायक पुन्नू लाल मोहले, विधान सभा क्षेत्र लोरमी के विधायक धर्मजीत सिंह, जिला पंचायत की अध्यक्ष लेखनी सोनू चंद्राकर, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष संजीत बनर्जी, नगर पालिका परिषद मुंगेली के उपाध्यक्ष मोहन मल्लाह और प्रतिष्ठित नागरिक सागर सिंह बैस के आतिथ्य में होगा।