राजीव युवा मितान क्लब के युवा सम्मेलन में शामिल हुए भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन नवागढ़ की टीम.... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Friday, October 1, 2021

राजीव युवा मितान क्लब के युवा सम्मेलन में शामिल हुए भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन नवागढ़ की टीम.... देखिए खास खबर

 *राजीव युवा मितान क्लब के युवा सम्मेलन में शामिल हुए भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन नवागढ़ की टीम*  



रायपुर -प्रदेश की राजधानी रायपुर में स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में हममें है राजीव राजीव युवा मितान क्लब योजना के आभार के लिए प्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के मुखिया श्री भूपेश बघेल जी रहे। जिसमें भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा जी के नेतृत्व में एनएसयूआई नवागढ़ विधानसभा अध्यक्ष शुभम जैन, नगर अध्यक्ष परमेश्वर पात्रे, सक्रिय कार्यकर्ता इमरान खान, उमेश साहू, वात्सल्य गोयल, शिखा गेडाम, श्वेता तिवारी, सामाजिक कार्यकर्ता राहुल भास्कर सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुआ। पात्रे ने बताया कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी की योजना राजीव युवा मितान क्लब में पूरे प्रदेश भर में 13269 मितान क्लब खोला जायेगा जिसमें प्रत्येक मितान क्लब में प्रति वर्ष 1 लाख रुपए शासन के द्वारा दिया जायेगा जिससे युवाओं को नई जिम्मेदारी एवं रोजगार के अवसर प्राप्त होगा।


Pages