एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय ग्राम बंधवा में कक्षा 7वी एवं 8वी में होगी रिक्त सीटो पर भर्ती .... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Friday, October 1, 2021

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय ग्राम बंधवा में कक्षा 7वी एवं 8वी में होगी रिक्त सीटो पर भर्ती .... देखिए खास खबर


एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय ग्राम बंधवा में कक्षा 7वी एवं 8वी में होगी रिक्त सीटो पर भर्ती  



03 से 09 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित 


मुंगेली ब्यूरो फलित जांगड़े की रिपोर्ट 


मुंगेली // आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने आज यहां बताया कि एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय ग्राम बंधवा में कक्षा 7वी एवं 8वी में क्रमशः एक-एक रिक्त सीटो के विरूद्ध चयन परीक्षा का आयोजन कर विद्यार्थियो को प्रवेश दिया जाएगा। विद्यार्थियों का चयन परीक्षा कलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बंधवा लोरमी में 03 अक्टूबर से 09 अक्टूबर शाम 05 बजे तक आवेदन पत्र जमा किया जाएगा तथा विद्यार्थियों का चयन परीक्षा 11 अक्टूबर  को सुबह 11 बजे से लिया जाएगा। इसमें छ.ग.राज्य के अनुसूचित जनजाति वर्ग का मूल निवासी होना अनिवार्य है। प्रवेश हेतु चयन परीक्षा प्रश्न पत्र कुल 04 खण्डों मे होगा प्रत्येक खण्ड में से 25-25 वस्तुनिष्ठ एवं लघु उत्तरीय प्रश्न 100 अंको के होंगे। परीक्षा का विषय गणित, अंग्रेजी, हिन्दी एवं पर्यावरण होगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला कलेक्टोरेट स्थित आदिवासी विकास विभाग के कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।  


Pages