निःशुल्क मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 08 और 11 अक्टूबर को .... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Friday, October 1, 2021

निःशुल्क मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 08 और 11 अक्टूबर को .... देखिए खास खबर


निःशुल्क मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 08 और 11 अक्टूबर को 



मुंगेली ब्यूरो चीफ फलित जांगड़े की रिपोर्ट 


मुंगेली / मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने आज यहां बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत कोविड-19 के अनुसार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए निःशुल्क मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन विकासखण्ड लोरमी में 08 अक्टूबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लोरमी एवं 11 अक्टूबर को जिला चिकित्सालय मुंगेली में निःशुल्क मानसिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जा रहा है। जिसमें निमहांस बैंगलुरू से प्रशिक्षण प्राप्त चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय ओबेराय एवं मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के मानव संसाधनों के द्वारा मानसिक रोग जैसे-डिप्रेसन, आत्महत्या का विचार आना, नीद की कमी, बेचैनी, घबराहट, चिडचिडापन, तनाव आदि लक्षण वाले व्यक्तियों का काउंसिलिग एवं उपचार कर आवश्यकतानुसार दवा का वितरण मरीजों को किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने आम जनता से अपील की है कि निःशुल्क मानसिक स्वास्थ्य शिविर में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर लाभ उठाने की बात कहीं है।


Pages