कलेक्टर ने किया जिले के ग्राम फास्टरपुर स्थित शासकीय महाविद्यालय का निरीक्षण
मुंगेली ब्यूरो चीफ फलित जांगड़े की रिपोर्ट
मुंगेली // कलेक्टर अजीत वसंत द्वारा जिले में निर्माण एवं विकास कार्यो के साथ-साथ शैक्षणिक संस्थाओं का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में उन्होने आज जिले के विकास खण्ड मुंगेली के ग्राम फास्टरपुर (नागोपहरी) स्थित शासकीय महाविद्यालय का निरीक्षण किया और उन्होने संबंधितों से महाविद्यालय के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की। तत्पश्चात् कलेक्टर वसंत ने महाविद्यालय का भ्रमण कर निर्माण कार्यो का भी अवलोकन किया। इस दौरान उन्होने ब्लेक बोर्ड का सुधार करने अथवा ग्रीन बोर्ड लगाने और खिडकियों के ऊपर पतले तार से निर्मित जाली लगाने और महाविद्यालय की साफ-सफाई तथा परिसर के सौदर्यीकरण के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित व्यास एवं लोक निर्माण विभाग के प्रभारी कार्य पालन अभियंता भी मौजूद थे।


