पोषण माह के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं के गर्भधारण से प्रसव तक प्रतिदिवस के खानपान एवं कठिनाईयों को आसान करने के संबंध में की गई चर्चा.... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Wednesday, September 22, 2021

पोषण माह के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं के गर्भधारण से प्रसव तक प्रतिदिवस के खानपान एवं कठिनाईयों को आसान करने के संबंध में की गई चर्चा.... देखिए खास खबर


पोषण माह के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं के गर्भधारण से प्रसव तक प्रतिदिवस के खानपान एवं कठिनाईयों को आसान करने के संबंध में की गई चर्चा



मुंगेली ब्यूरो चीफ फलित जांगड़े की रिपोर्ट



मुंगेली//  राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत आज 22 सितंबर को आंगनबाड़ी केंद्रों में आने वाले गर्भवती महिलाओं के गर्भधारण से प्रसव तक प्रतिदिवस के खानपान एवं कठिनाईयों को आसान करने के संबंध में चर्चा की गई। चर्चा कोविड-19 के निर्देशों का पालन करते हुए की गई। इस दौरान आंगनबाड़ी केन्द्रों में शासन के निर्देशानुसार प्रस्तावित समय सारिणी और गर्भावस्था एवं शिशु के जन्म के दो वर्ष के महत्वपूर्ण समय के संबंध में जानकारी दी गई। यह कार्यक्रम पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, आजीविका मिशन, नगरी प्रशासन के मैदानी स्तर के पदाधिकारी के सहयोग से सम्पन्न किया गया। इस अवसर पर सुपरवाईजर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं हितग्राही उपस्थित थे। 


Pages