बुजुर्ग महिला को लाठी से मारकर दामाद ने किया घायल , पुलिस ने लाया हॉस्पिटल .... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES NEWS

Breaking


Thursday, September 23, 2021

बुजुर्ग महिला को लाठी से मारकर दामाद ने किया घायल , पुलिस ने लाया हॉस्पिटल .... देखिए खास खबर

 बुजुर्ग महिला को लाठी से मारकर दामाद ने  किया घायल , पुलिस ने लाया हॉस्पिटल  



मुंगेली ब्यूरो चीफ फलित जांगड़े की रिपोर्ट



पथरिया - पथरिया थाना अंतर्गत ग्राम डाडग़ांव के एक बुजुर्ग महिला को उसके ही दामाद ने लाठी डंडे से मारपिट कर उसे खून से लतपत कर  फरार हो गया । पथरिया पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिन बुधवार को दोपहर लगभग 1 बजे  ग्राम डाडग़ांव में बुजुर्ग महिला  उर्मिला बांधी पति पांचू बांधी के घर उसका दमाद आया था जिसे महिला ने अपने बेटी से फोन पर बात कराने की बात कही इसी बात को लेकर आरोपी दीपक ओगरे पिता राजकुमार उम्र 25 निवाशी भडग़ांव  ने अपने  ही सास पर ताबड़तोड़ लाठी से मारपीट उसे  घायल कर वहा से हो भाग निकला ।जिसकी सूचना ग्राम के लोगो ने पथरिया पुलिस को दी ।सूचना मिलते ही  थाना प्रभारी आलोक सुबोध   तत्काल अपने दल  बल के घटना स्थल पहुचे ।जहा   घायल  महिला को उनके  घर  से अपने ही पुलिस गाड़ी में बैठकर पथरिया सामुदायिक स्वस्थ केंद्र  इलाज के लिए लाया गया जहाँ उनका इलाज जारी है   साथ ही आरोपी पुलिस की गिरप्त में आरोपी  के खिलाफ , 307 के तहत कार्यवाही की है। इस कार्यवाही में एस आई ठाकुर ,एसआई राठोर , चंद्रकुमार ध्रुव, रवि डाहीरे , भलेस्वर जायसवाल, उपस्तिथ रहे।


Pages