कोरोना काल के समय का 6 माह की राशि की मांग को लेकर एक हजार से ज्यादा मितानिनों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर कलेक्टर के नाम अपर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन ... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Thursday, September 23, 2021

कोरोना काल के समय का 6 माह की राशि की मांग को लेकर एक हजार से ज्यादा मितानिनों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर कलेक्टर के नाम अपर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन ... देखिए खास खबर

 


कोरोना काल के समय का 6 माह की राशि की मांग को लेकर एक हजार से ज्यादा मितानिनों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर कलेक्टर के नाम अपर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन 




सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी 



सीजी राइट टाइम्स न्यूज की स्पेशल रिपोर्ट



गरियाबंद:- हम अपना अधिकार मांगते नही किसी से भीख मांगते इन्ही नारो के साथ आज मैनपुर व देवभोग विकासखण्ड की लगभग 1000 से उपर मितानिनों एवं प्रशिक्षिकाओ ने जिला मुख्यालय गरियाबंद पहुचकर गांधी मैदान से रैली निकालकर कलेक्टर कार्यालय पहुचे


जहा बड़ी संख्या में जिला कार्यालय पहुचे मितानिनों ने कोरोना संक्रमण काल के दौरान अपने व अपने परिवार का जान जोखिम मे डालकर लोगो मे कोरोना वैक्सीन के लिये जागरूकता अभियान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी लेकिन आज छह माह बीत जाने के बाद भी कोरोना संक्रमण काल के दौरान मितानिनों 1000 रुपये प्रतिमाह एवं प्रशिक्षिकाओ को 500 रुपये प्रतिमाह देने की घोषणा भूपेश बघेल द्वारा देने की घोषणा पर अब तक अमल नही होते देख मितानिनों व प्रशिक्षिकाओ ने आज जिला कलेक्टर कार्यालय पहुचकर उनके द्वारा किये गए कार्य की राशि भुगतान कराने के लिये गरियाबंद कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर के नाम अपर कलेक्टर जे आर चौरसिया को ज्ञापन सौपा।


इस दौरान मितानिनों व प्रशिक्षिकाओ ने एक स्वर में कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के कहने पर हम सब मितानिनों ने अपनी व अपने परिवार की जान जोखिम में डालकर साथ ही कोरोना संक्रमण के दौरान लोगो से गाली खाकर भी शासन की महती योजना का प्रचार प्रसार के साथ कोरोना वेक्सिनेशन के सफलता में अहम भूमिका निभाने के बाद भी सरकार द्वारा मितानिनों को राशि भुगतान न करना मितानिन के साथ अन्याय बताया।


Pages