आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने अपने 6 सूत्री मांगों को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन.....
मुंगेली ब्यूरो चीफ फलित जांगड़े की रिपोर्ट
मुंगेली - छत्तीसगढ़ जुझारू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका कल्याण संघ ने आज मुंगेली जिला कलेक्ट्रेट के सामने हजारों की संख्या में अपने 6 सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जा रहा है जहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि अपने चुनावी घोषणा पत्र में किए गए वादे को भुल गए हैं।जहां छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार लगातार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं की अनदेखी कर रही है। पिछले 9 सितंबर को पूरे प्रदेश भर के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के बूढ़ा तालाब धरना स्थल पर निर्जला उपवास अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन किया था। उसके बावजूद छत्तीसगढ़ की सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लंबित मांगों पर कोई विचार नहीं कर रहा है। जिस पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने आज जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जा रहा है
*कार्यकर्ता संघ के अध्यक्ष ने क्या कहा*
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ के जिलाध्यक्ष प्रमिला ठाकुर ने कहा की बीजेपी की सरकार में थे तब हमने 50 दिन की हड़ताल किया गया था उसमे अपने घोषणापत्र में आप लोगों की मांग पूरा करने की बात कही थी लेकिन आज ढाई साल कांग्रेस की सरकार बने पूरी हो चुकी है उसके बावजूद भी अब तक एक भी वादा पूरा नहीं किया गया है यदि हमारी मांग पूरी नहीं होने पर हम सब उग्र आंदोलन करने की बात कही
*आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांग*
1. शासकीय कर्मचारी का दर्जा प्रदान करने की कार्यवाही करें तक कलेक्टर दर पर परिश्रमिक दिया जाए
2.हड़ताल अवधि का मानदेय तत्काल दिए जाने
3. सेवानिवृत्त होने पर कार्यकर्ताओं को ₹5 लाख और सहायिकाओं को 3 लाख रुपए प्रदान किया जावे
4. पर्यवेक्षक भर्ती तत्काल निकाली जाए एवं पदोन्नति दिया जाए साथ ही आयु सीमा में छूट दी जाए
5. मिनी आंगनबाड़ी को पूर्ण आंगनबाड़ी किया जाए
6. पोषण टेकर कार्य हेतु सभी तहसीलों में नए मोबाइल साथ ही मोबाइल का भत्ता भी उपलब्ध कराने जैसे 6 सूत्री मांगों को को लेकर मुख्यमंत्री के नाम का मुंगेली जिला कलेक्टर को सौंपा गया हैं।

