मुंगेली जिला में होली पर सख्त सुरक्षा एडवाइजरी जारी..... देखिए खास खबर....... - CG RIGHT TIMES NEWS

Breaking


Monday, March 2, 2026

मुंगेली जिला में होली पर सख्त सुरक्षा एडवाइजरी जारी..... देखिए खास खबर.......

 मुंगेली जिला में होली पर सख्त सुरक्षा एडवाइजरी जारी..............


भोजराम पटेल ने कहा – नियम तोड़ने वालों पर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति से कार्रवाई.............


CG. Right Times news...........

मुंगेली। होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में 3, 4 और 5 मार्च को जिलेभर में विशेष निगरानी अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ ‘शून्य सहनशीलता’ (Zero Tolerance) की नीति के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यातायात नियमों पर कड़ी नजर.........

एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि ट्रिपल राइडिंग, शराब पीकर वाहन चलाना और नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने की स्थिति में वाहन तत्काल जब्त कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। तेज रफ्तार, स्टंटबाजी, बिना नंबर प्लेट वाहन, मॉडिफाइड साइलेंसर या प्रेशर हॉर्न का उपयोग करने वालों पर भी सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।

जबरन रंग और दुर्व्यवहार पर सख्ती..........

किसी की इच्छा के विरुद्ध रंग लगाने, महिलाओं या वरिष्ठ नागरिकों से दुर्व्यवहार करने की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा। ऐसे मामलों में तत्काल वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

*डीजे के लिए अनुमति अनिवार्य.........

होली के दौरान डीजे या साउंड सिस्टम के उपयोग के लिए पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य रहेगा। रात 10 बजे के बाद ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग या निर्धारित ध्वनि सीमा के उल्लंघन पर सिस्टम जब्त कर कार्रवाई की जाएगी। सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन, आपत्तिजनक लेखन या सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर भी कठोर दंड दिया जाएगा।

मुखौटों की बिक्री और उपयोग पर रोक.........

सुरक्षा कारणों से चेहरा ढकने वाले मुखौटों के उपयोग एवं विक्रय पर प्रतिबंध लगाया गया है। साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक या उत्तेजक पोस्ट साझा करने वालों के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की चेतावनी दी गई है।

24x7 कंट्रोल रूम सक्रिय*............

किसी भी अप्रिय घटना या आपात स्थिति की सूचना तत्काल जिला पुलिस कंट्रोल रूम नंबर +91 94791 93044 पर देने की अपील की गई है। पुलिस प्रशासन ने कहा है कि त्योहार के दौरान चौक-चौराहों और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष पुलिस बल तैनात रहेगा।

एसएसपी की अपील*...........

एसएसपी भोजराम पटेल ने नागरिकों से अपील की है कि होली को भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि कानून हाथ में लेने वालों के विरुद्ध पुलिस सख्ती से पेश आएगी।


Pages