नवपदस्थ सीईओ अनिल झा का आत्मीय स्वागत, पंचायत सचिव संघ ने किया भेंट..... देखिए खास खबर....... - CG RIGHT TIMES NEWS

Breaking


Monday, March 2, 2026

नवपदस्थ सीईओ अनिल झा का आत्मीय स्वागत, पंचायत सचिव संघ ने किया भेंट..... देखिए खास खबर.......

नवपदस्थ सीईओ अनिल झा का आत्मीय स्वागत,पंचायत सचिव संघ ने किया भेंट..............


CG. Right Times news............

पथरिया - जनपद पंचायत पथरिया में नवनियुक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) अनिल झा के पदभार ग्रहण करने पर ग्राम पंचायत सचिव संघ (जनपद पंचायत पथरिया इकाई) द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया।

जनपद पंचायत कार्यालय परिसर में आयोजित स्वागत कार्यक्रम के दौरान सचिव संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर सीईओ अनिल झा का अभिनंदन किया। इस अवसर पर संघ के प्रतिनिधियों ने जनपद क्षेत्र की ग्राम पंचायतों की कार्यप्रणाली, वर्तमान चुनौतियों तथा चल रहे विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी दी।

नवपदस्थ सीईओ अनिल झा ने स्वागत के लिए सचिव संघ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने सभी सचिवों से समन्वय, पारदर्शिता और टीम भावना के साथ कार्य करने की अपील की, ताकि ग्रामीण विकास कार्यों में गति लाई जा सके।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सचिव संघ के अध्यक्ष संतोष साहू, पंचायत इंस्पेक्टर बंजारे सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के सचिव बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने नवपदस्थ अधिकारी के साथ सहयोगात्मक कार्यशैली अपनाने का विश्वास जताया।


Pages