होली पर्व को लेकर पथरिया थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न...... देखिए खास खबर...... - CG RIGHT TIMES

Breaking


Friday, February 27, 2026

होली पर्व को लेकर पथरिया थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न...... देखिए खास खबर......

होली पर्व को लेकर पथरिया थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न...........


CG. Right Times news..............

भाईचारे के साथ त्योहार मनाने और प्रशासनिक निर्देशों के पालन की अपील...............

पथरिया। रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को पथरिया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता तहसीलदार छाया अग्रवाल ने की, जिसमें जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार शामिल हुए।

तहसीलदार ने कहा कि होली प्रेम, एकता और भाईचारे का प्रतीक है। शासन-प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए जबरन रंग न लगाने और तरल पदार्थों का उपयोग न करने की अपील की गई। हुड़दंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

थाना प्रभारी गिरजाशंकर यादव ने बताया कि संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा होलिका दहन से पूर्व पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी। बाइक पर स्टंट या हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

बैठक में पूर्व निर्धारित स्थानों पर ही होलिका दहन, नदी व एनीकट में स्नान पर रोक, डीजे साउंड प्रतिबंध और सड़क पर होलिका दहन करने वालों पर कार्रवाई को लेकर सहमति बनी। उपस्थित नागरिकों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।


Pages