कुकुस्दा में छापेमार कार्यवाही कर 7.5 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त...... देखिए खास खबर........ - CG RIGHT TIMES NEWS

Breaking


Tuesday, January 13, 2026

कुकुस्दा में छापेमार कार्यवाही कर 7.5 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त...... देखिए खास खबर........

कुकुस्दा में छापेमार कार्यवाही कर 7.5 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त......


CG. Right Times news...........

मुंगेली, -  जिले में अवैध शराब पर नियंत्रण हेतु कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देश पर आबकारी विभाग की कार्यवाही लगातार जारी है। इसी तारतम्य में आबकारी विभाग पथरिया द्वारा ग्राम कुकुसदा में छापेमार कार्यवाही कर 7.5 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त किया गया। 

     जिला आबकारी अधिकारी श्री रविशंकर साय ने बताया कि आरोपी ईश्वर भट्ठ के विरूद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की गैर जमानती धारा 34(1)(क), 34(2) तथा 59(क) के तहत वैधानिक प्रकरण दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले में अवैध शराब एवं अपराधिक गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है तथा आगे भी ऐसी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। कार्रवाई में आबकारी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।


Pages