कल मुंगेली बंद:*सर्व समाज छत्तीसगढ़ के द्वारा छत्तीसगढ़ बंद..... देखिए खास खबर...... - CG RIGHT TIMES

Breaking


Tuesday, December 23, 2025

कल मुंगेली बंद:*सर्व समाज छत्तीसगढ़ के द्वारा छत्तीसगढ़ बंद..... देखिए खास खबर......

कल मुंगेली बंद:*सर्व समाज छत्तीसगढ़ के द्वारा छत्तीसगढ़ बंद........ 


CG. Right Times news...........

*समर्थन में मुंगेली चैंबर ने व्यापारियों से शाम 4 तक दुकानें बंद रखने की अपील...........


मुंगेली। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने कांकेर जिले के आमाबेड़ा क्षेत्र में धर्मांतरण विवाद, जनजातीय समाज पर हमले और प्रशासनिक भेदभाव के विरोध में 24 दिसंबर को प्रस्तावित प्रदेशव्यापी बंद को मुंगेली में पूर्ण समर्थन देने का ऐलान किया है।

��� चैंबर ने स्थानीय व्यापारियों से अपील की है कि शाम 4 बजे तक सभी प्रतिष्ठान स्वैच्छिक रूप से बंद रखें तथा बंद को ऐतिहासिक बनाने में योगदान दें।

��मुंगेली व्यापारियों की अपीलमुंगेली चैंबर इकाई ने सभी व्यापारियों से पूर्ण सहयोग की अपेक्षा की है तथा अस्पताल, एम्बुलेंस और दवा दुकानों जैसी आवश्यक सेवाओं को छोड़कर शेष प्रतिष्ठानों को  शाम 4 बजे तक बंद रखने का निवेदन किया है।

�पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि अफवाहों से दूर रहें तथा प्रशासन से कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

✍️विनीत छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स इकाई मुंगेली

मुंगेली चेंबर ऑफ कॉमर्स


Pages