छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का निश्चितकालीन आंदोलन शुरू.....
पहले दिन 124 संगठनों की भागीदारी, 11 सूत्रीय मांगों पर सरकार से त्वरित निर्णय की मांग...........
CG . Right Times news...........
मुंगेली- छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा घोषित निश्चितकालीन आंदोलन का प्रथम दिवस आज आगर क्लब मैदान में आयोजित किया गया। आंदोलन में फेडरेशन से जुड़े 124 संगठनों के पदाधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला संयोजक जे.एस. ध्रुव ने फेडरेशन की 11 सूत्रीय मांगों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि ये मांगें कर्मचारियों के हित में अत्यंत आवश्यक हैं। जिला उपसंयोजक बिंदु भास्कर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि शासन द्वारा मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए बाध्य होंगे।
सहसंयोजक रामकृष्ण वैष्णव ने आशा व्यक्त की कि सरकार कर्मचारियों की मांगों को अवश्य पूरा करेगी। वहीं प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार नवरंग ने कहा कि 11 सूत्रीय मांगें सभी विभागों के कर्मचारियों के व्यापक हित को ध्यान में रखकर तैयार की गई हैं, जिन्हें सरकार को “मोदी की गारंटी” के तहत शीघ्र पूरा करना चाहिए।
संरक्षक सईद खान ने अपने संबोधन में कहा कि पूर्व में एक ही बार के आंदोलन में कर्मचारियों की मांगें पूरी हो जाती थीं, लेकिन वर्तमान समय में कर्मचारियों को अपने मौलिक अधिकारों के लिए आंदोलन करना पड़ रहा है।
इस अवसर पर विभिन्न संगठनों के जिला एवं तहसील अध्यक्षों, सचिवों ने भी अपने विचार रखे। प्रमुख रूप से सहसंयोजक नारायण भास्कर, फेडरेशन कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार वर्मा, नगरीय निकाय प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश तिवारी, कर्मचारी कांग्रेस जिला अध्यक्ष अश्मनी बंजारे, सचिव संघ जिला अध्यक्ष योगेश साहू, संयुक्त प्रधान पाठक संघ जिला अध्यक्ष दिनेश निर्मलकर, जिला प्रवक्ता फूलचंद यादव, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुशीला घृतलहरे, सरिता गुप्ता, तहसील फेडरेशन अध्यक्ष डी.एल. भास्कर, रामसिंह राजपूत, जे.पी. साहू, पी.एल. दिवाकर, अरविंद शर्मा, प्रभात तिवारी सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

