खराब रेत गिट्टी और चोरी की मिट्टी से PWD कि हो रही धड़ल्ले से सड़क निर्माण कार्य........
खनिज विभाग के संबंधित अधिकारी ने किये दो ट्रक वाहन जब्त........
CG. Right Times news.............
गांव के पंच एवं ग्रामीणों ने सरपंच पर लगाए गंभीर आरोप.........
बिलासपुर - जिला में स्थित के ग्राम मेड़पार में लोक निर्माण विभाग द्वारा मेयर जिंदल इंफ्रास्ट्रक्चर बिलासपुर के माध्यम से मेन रोड से लगभग 1.5 डेढ़ किलोमीटर मेढ़पार से ग्राम पंचायत कुकुस्दा के आश्रित ग्राम पड़रियाझाप तक सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है। यह सड़क लगभग 1 करोड़ 83 लाख रुपए की लागत से बन रही है।
PWD सड़क निर्माण कार्य में हो रही धांधली..........
यह सड़क निर्माण कार्य के दौरान साइड में बनाई जा रही नाली में खराब रेत का लाल गिट्टी का उपयोग किया जा रहा है। जिससे ठेकेदार एवं संबंधित अधिकारी के चलते निर्माण दिन सड़क में अनिमिताये बरती जा रही है। और ग्राम पंचायत सरपंच के मिली भगत के चलते चोरी की मिट्टी भरने की शिकायतें ग्रामीणों ने की हैं। ग्रामीणों की शिकायत पर खनिज विभाग ने ठेकेदार के दो ट्रक वाहनों को मिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए पकड़कर जब्ती किया गया है। इस पर राजस्व व खनिज विभाग की कार्रवाई जारी है।
सरपंच के ऊपर ग्रामीणों ने लगायें गंभीर आरोप...........
ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम के सरपंच ने ठेकेदार से मिली भगत के चलते सरकारी तालाब की मिट्टी ठेकेदार को बेची गई, जबकि उसी तालाब पर मनरेगा योजना के तहत कार्य होना था। जब ग्रामीणों ने आपत्ति जताई तो उन्हें धमकी और गाली-गलौज दी गई।
जिसकी शिकायत के बाद खनिज विभाग ने कार्रवाई की, लेकिन अब ग्रामीणों का सवाल है कि सरपंच द्वारा बेची गई सरकारी मिट्टी पर स्थानीय सरपंच के ऊपर प्रशासनिक एवं संबंधित अधिकारी इस पर क्या कार्रवाई की जाएगी यह जांच का विषय है।
वहीं, लोक निर्माण विभाग को यह सड़क चार माह में पूर्ण करनी थी, लेकिन पांच माह बीतने के बाद भी कार्य अधूरा है। अब देखना यह है कि प्रशासन मेयर जिंदल इंफ्रास्ट्रक्चर और संबंधित जिम्मेदारों पर क्या कदम उठाता है। यह तो जांच का विषय है।


