बिजली महंगी... भ्रष्टाचार रंगीन... अब सड़क पर उतरी युवा कांग्रेस की टीम.........
महंगाई के खिलाफ जमकर हल्ला सुशासन या भ्रष्टाचार स्कूल में शराब अड्डे का विरोध.......
CG. Right Times news............
पथरिया- छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के आह्वान पर आज पथरिया में महंगी बिजली, सुशासन तिहार कार्यक्रम में कथित राशि गबन और शासकीय विद्यालय परिसर में शराब माफियाओं की गतिविधियों के विरोध में वृहद प्रदर्शन किया गया।
प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा के नेतृत्व में भारी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं और कांग्रेस पदाधिकारियों ने रैली निकालकर एसडीएम कार्यालय का घेराव किया।
घेराव से पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में सभा आयोजित हुई, जिसकी शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण से की गई।
प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा युवा कांग्रेस.......
सभा को संबोधित करते हुए आकाश शर्मा ने कहा कि “सरकार सुशासन की बात करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर भ्रष्टाचार और अनियमितताएं चरम पर हैं।” उन्होंने मांग की कि सुशासन तिहार में हुए सार्वजनिक राशि के गबन की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
पूर्व मंडी बोर्ड अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला...........
वहीं, पूर्व मंडी बोर्ड अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि “बिजली बिलों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी ने आम नागरिकों की आर्थिक स्थिति पर गहरा असर डाला है, लेकिन सरकार मौन है।”
सभा के बाद युवा कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर एसडीएम कार्यालय की ओर कूच किए। पुलिस और प्रशासन ने कार्यालय से कुछ दूरी पर बैरिकेड लगाए थे, परंतु नारेबाजी के बीच कुछ कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड तोड़ते हुए मुख्य द्वार तक मार्च किया, जिससे माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण रहा।
बाद में युवा कांग्रेस प्रतिनिधियों ने अपनी मांगों को लेकर एसडीएम रेखा चंद्रा को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
कार्यक्रम का संचालन नगर पार्षद दीपक साहू ने किया और आभार प्रदर्शन युवा कांग्रेस पथरिया अध्यक्ष राहुल राजपूत ने किया।
इस दौरान जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मीकांत भास्कर, प्रदेश महासचिव खुशबू वैष्णव, मुंगेली जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजेश छेदय्या, बिलासपुर जिला अध्यक्ष राजू यादव, विधानसभा अध्यक्ष बिल्हा सुनील साहू, आकाश वैष्णव, सौरभ शुक्ला, कुशल जायसवाल, विवेक जायसवाल, पार्षद प्रकाश भार्गव, कृष्णा साहू, देवेश साहू, राकेश साहू, अशोक जायसवाल, अश्विनी ठाकुर, पुखराज बंजारे, करण ठाकुर, चमन वर्मा, दिलीप साहू, मनीष साहू समेत बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता, कांग्रेस पदाधिकारी और आम नागरिक उपस्थित रहे।


