राज्योत्सव शिक्षा दूत एवं मनमोहक पंथी नृत्य में लक्ष्मीकांत जडेजा 2025 में हुआ सम्मानित......…
CG. Right Times news..........
मुंगेली - छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना की 25 वी वर्षगांठ रजत जयंती के शुभ अवसर पर राज्योत्सव मुंगेली 2025 कार्यक्रम 02 नवंबर से 04 नवंबर तक वीर शहीद धनंजय सिंह राजपूत स्टेडियम मुंगेली में आयोजित है इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय श्री पुन्नू लाल मोहले जी पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक मुंगेली ने छत्तीसगढ़ महतारी एवं मां सरस्वती की छाया चित्र में दीप प्रज्वलित कर किया 02 एवं 03 नवंबर को लक्ष्मी कांत जड़ेजा सहायक शिक्षक एवं अध्यक्ष लोक सांस्कृतिक खेल एवम् मानव कल्याण समिती पंथी पार्टी भटगांव 1 एवं 2 जिला मुंगेली छत्तीसगढ के द्वारा मनमोहक पारंपरिक पंथी नृत्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया
सभी अतिथियों ने एवं अधिकारी कर्मचारी एवं मुंगेली जिले के सभी दर्शकों ने बहुत तालिया बजाई एवं खूब सराहना किया 03 नवंबर को लक्ष्मी कांत जड़ेजा सहायक शिक्षक शासकीय प्राथमिक शाला बछेरा को शिक्षा के श्रेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण 2025 शिक्षा दूत पुरस्कार से माननीय जिला कलेक्टर श्री कुंदन कुमार जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पांडे ए डी एम श्रीमती निष्ठा पांडे तिवारी एस डी एम श्री अजय शतरंज श्रीमती वर्षा विक्रम सिंह जनपद पंचायत लोरमी द्वारा शाल प्रशस्ति पत्र 5000 राशि की चेक पेन डायरी देकर सम्मानित किया गया।
लक्ष्मी कांत जड़ेजा अध्यक्ष लोक सांस्कृतिक खेल एवम् मानव कल्याण समिती पंथी पार्टी भटगांव जिला मुंगेली छत्तीसगढ 4 बार राज्य स्तरीय पंथी पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं लगभग 250 से अधिक छत्तीसगढ़ में स्थानीय सामाजिक पुरस्कार सम्मान प्राप्त कर चुके है एवं कई राज्यों में पंथी नृत्य कार्यक्रम प्रस्तुत कर मुंगेली जिला को गौरवान्वित करते आ रहे है


