10 लीटर कच्ची महुआ शराब और 360 किग्रा महुआ लाहन जब्त*..... देखिए खास खबर...... - CG RIGHT TIMES NEWS

Breaking


Tuesday, November 11, 2025

10 लीटर कच्ची महुआ शराब और 360 किग्रा महुआ लाहन जब्त*..... देखिए खास खबर......

10 लीटर कच्ची महुआ शराब और 360 किग्रा महुआ लाहन जब्त*



CG  Right Times news.........

मुंगेली, - जिले में अवैध शराब पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आबकारी विभाग ने जिले के ग्राम सेमरचुवा खार झोपड़ीनुमा ट्यूबवेल के पास 10 लीटर कच्ची महुआ शराब और 360 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया।


 जिला आबकारी अधिकारी श्री रविशंकर साय ने बताया कि आरोपी दुर्गेश पटेल के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई में आबकारी वृत्त मुंगेली के प्रभारी श्री जयसिंह मरकाम सहित स्टॉफ के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।


Pages