भाई भाग्य से तो बहने सौभाग्य से मिलती है :- सुरेश कुमार राजपूत*..... देखिए खास खबर....... - CG RIGHT TIMES

Breaking


Thursday, October 23, 2025

भाई भाग्य से तो बहने सौभाग्य से मिलती है :- सुरेश कुमार राजपूत*..... देखिए खास खबर.......

 भाई भाग्य से तो बहने सौभाग्य से मिलती है :- सुरेश कुमार राजपूत......


CG. Right Times news.........

पथरिया - भारतीय संस्कृति में कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।यह पर्व भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है। जिसका सुबह से ही त्योहार को लेकर अलग उत्साह देखने को मिल रहा है।भाई दूज पर्व को लेकर ग्राम पंचायत बेलखुरी के युवा सामाजिक कार्यकर्ता,शासकीय वीरांगना अवंतीबाई लोधी महाविद्यालय पथरिया के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सुरेश कुमार राजपूत ने विचार साझा करते हुए कहा कि इस अवसर पर बहन की ससुराल पहुंचकर उनकी हाथों से कलेवा पहना।बहन ने माथे पर तिलक लगाकर लंबी उम्र,सुख समृद्धि,स्वास्थ्य की कामना के साथ रसोई के पकवान ने चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी।


उन्होंने बताया कि भाई दूज केवल एक परंपरा नहीं,बल्कि उन अनमोल भावनाओं का उत्सव है जो इस रिश्ते को और भी मजबूत बनाती हैं।भाई भाग्य से तो बहने सौभाग्य से मिलती है।पावन पर्व में भाई भी अपनी बहनों को जीवनभर साथ निभाने और उनकी रक्षा करने का संकल्प लेता है।भाई दूज का त्योहार हर परिवार में प्यार और अपनापन बढ़ाता है।भाई दूज को लेकर मान्यता है कि इस दिन बहन द्वारा भाई के माथे पर तिलक करने से यमराज स्वयं भाई की रक्षा करते हैं।


Pages