आम आदमी पार्टी ने दुर्ग जिला संगठन की कमान रवि साहू को सौंपी........ देखिए खास खबर.......... - CG RIGHT TIMES

Breaking


Thursday, October 9, 2025

आम आदमी पार्टी ने दुर्ग जिला संगठन की कमान रवि साहू को सौंपी........ देखिए खास खबर..........

आम आदमी पार्टी ने दुर्ग जिला संगठन की कमान रवि साहू को सौंपी.......


CG. Right Times news..........

राज्य स्तरीय समीक्षा के बाद संगठन में नई नियुक्तियों की सूची जारी............


दुर्ग - छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी ने राज्य स्तरीय संगठनात्मक समीक्षा के उपरांत प्रदेश के विभिन्न जिलों में नये जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की है। प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद श्री संदीप पाठक तथा सह प्रभारी श्री मुकेश अहलावत के मार्गदर्शन में यह नियुक्तियां की गई हैं।

राज्य कमेटी के अध्यक्ष श्री गोपाल साहू की अनुशंसा और प्रदेश कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय के अनुसार दुर्ग जिला संगठन की कमान पार्टी के वरिष्ठ नेता रवि साहू को सौंपी गई है।

रवि साहू : संगठन के कर्मयोगी और सरल स्वभाव के प्रतीक........



रवि साहू आम आदमी पार्टी के एक समर्पित, कर्मठ और जमीनी नेता के रूप में जाने जाते हैं। वे लंबे समय से पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों, अभियानों और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।

उनकी सरलता, कार्यकुशलता और पार्टी के प्रति निष्ठा को देखते हुए उन्हें दुर्ग जिला अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है।

पार्टी का मानना है कि रवि साहू के नेतृत्व में दुर्ग जिला संगठन न केवल और अधिक मजबूत होगा, बल्कि पूरे राजनांदगांव जोन में दूर्ग संगठन विस्तार और जनसंपर्क गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी।

आम आदमी पार्टी को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में संगठन जनता से सीधे जुड़कर “ईमानदार राजनीति और जनसेवा” के मूल मंत्र को और अधिक सशक्त करेगा!

 पार्टी कार्यकर्ताओं ने दी बधाई, जताया उत्साह.....


प्रदेश कमेटी के निर्णय का दुर्ग जिला के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया है।

इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री संजीत विश्वकर्मा, प्रदेश सचिव देवेंद्र सिंह भाटिया, दुर्ग लोकसभा अध्यक्ष गीतेश्वरी बघेल, दुर्ग लोकसभा महासचिव ज्ञान प्रकाश तिवारी, जिला महासचिव दुर्गा दिवाकर सिंह गायकवाड, संजय सिंह, अशोक पटवा, आनंद नरेरा, के. ज्योति, जसप्रीत, धर्मेंद्र चौधरी, अविनाश गायकवाड, दीपक यादव, पुरुषोत्तम, चुम्मन लाल, सुमित शर्मा, बल देव साहू, शंकर ठाकुर साहू, रजत पांडे तथा अन्य वरिष्ठ साथियों ने रवि साहू को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

 पार्टी की नई पहल : संगठन सुदृढ़ीकरण और जनजुड़ाव अभियान...........


आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ ने राज्यभर में संगठन की सक्रियता बढ़ाने के लिए “जन संवाद और संगठन विस्तार अभियान” की शुरुआत की है।

इस अभियान के तहत प्रत्येक जिले में नई जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं, ताकि पार्टी की नीतियां और योजनाएं गांव-गांव तक पहुंच सकें !

रवि साहू की नियुक्ति को इस अभियान के महत्वपूर्ण चरण के रूप में देखा जा रहा है।

पार्टी के अनुसार, “रवि साहू के नेतृत्व में दुर्ग जिले में संगठन नई ऊंचाइयां छुएगा और पार्टी का जनाधार व्यापक होगा।”

नियुक्ति के बाद रवि साहू ने कहा.......


मैं आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं। यह मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है।

मैं पूरी निष्ठा और समर्पण से पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का कार्य करूंगा और संगठन को हर स्तर पर मजबूत बनाऊंगा।”


Pages