सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट
मुंगेली- पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन बाज” के तहत मुंगेली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना फास्टरपुर क्षेत्र के ग्राम दामापुर में सूने मकान पर चोरी करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी गया पूरा सामान बरामद कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
मामला ऐसे खुला- ग्राम दामापुर निवासी तिला बाई महिलांग (65 वर्ष) ने 21 सितम्बर को थाना फास्टरपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके मकान का दरवाजा तोड़कर अज्ञात चोरों ने घर में रखा सामान चोरी कर लिया है।
चोरी में लगभग 18,800 रुपये कीमत का अनाज और घरेलू सामान पार कर लिया गया था।
पुलिस की कार्रवाई- मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी भोजराम पटेल ने फौरन कार्रवाई के निर्देश दिए।अति. पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा और एसडीओपी मयंक तिवारी के मार्गदर्शन में पुलिस टीम गठित की गई।
जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गांव के ही कुछ लोगों ने चोरी की है। इसके बाद संदेही 4 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध कबूल किया और चोरी गया सामान बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपी
1. झगरू चतुर्वेदी पिता शोभाराम चतुर्वेदी (36 वर्ष)
2. ज्वाला प्रसाद महिलांग पिता स्व. भुरूवा (45 वर्ष)
3. मनहरण डहरिया पिता शिव डहरिया (32 वर्ष)
4. अनिल कुमार महिलांग पिता दूजे (32 वर्ष)
सभी निवासी – ग्राम दामापुर, थाना फास्टरपुर, जिला मुंगेली।
बरामद सामान- 01 कट्टी राहर,02 कट्टी तिवरा,01 कट्टी गेहूं,01 पुरानी इंडेक्शन,01 टूटा हुआ टीवी,01 टुल्लू पंप
कुल मूल्य – लगभग ₹18,800।
टीम का योगदान- इस पूरी कार्यवाही में थाना प्रभारी फास्टरपुर उप निरीक्षक गिरीजाशंकर यादव, सउनि विजय बंजारा, आरक्षक अतुल सिंह, पारसमणी भास्कर, जितेन्द्र खाण्डेकर और प्रकाश चन्द्रवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस का संदेश- मुंगेली पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन बाज अभियान के तहत चोरी, तस्करी और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ इसी तरह कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

