सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट
मुंगेली। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन बाज” अभियान के तहत पथरिया पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने अवैध शराब तस्करी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है।
दिनांक 22 सितम्बर 2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक स्कूटी से अवैध शराब परिवहन कर पथरिया से जुनवानी की ओर ले जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने जुनवानी रोड स्थित कान्हा किराना दुकान के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान –
👉 प्रभु साहू, पिता श्रीराम साहू, उम्र 22 वर्ष, निवासी धरदेई, थाना पथरिया, जिला मुंगेली – के रूप में हुई।
आरोपी के कब्जे से पुलिस ने –
22 पाव देशी प्लेन शराब
08 पाव मसाला शराब
कुल 30 पाव (5.400 बल्क लीटर) कीमती ₹2650 जब्त की।
इसके अलावा तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी मेस्ट्रो (क्रमांक CG 22 L 5502) जिसकी कीमत लगभग ₹40,000 आँकी गई है, भी जप्त की गई।
कुल जुमला बरामदगी ₹42,650 रही।
कानूनी कार्यवाही- आरोपी के खिलाफ थाना पथरिया में अपराध क्रमांक 204/2025, धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया और उसे 23 सितम्बर 2025 को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
पुलिस टीम का योगदान- इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रसाद सिन्हा, सायबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक सुशील बंछोर सहित पुलिस स्टाफ – प्र.आर. यशवंत डाहिरे, वीरभद्र सिंह, राहुल यादव, राकेश बंजारे, गिरिराज सिंह, रवि मिंज, हलिश गेंदले, राहुलकांत कश्यप, राजतिलक बंजारे और मिथलेश सोनवानी की अहम भूमिका रही।
पुलिस का संदेश- मुंगेली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब बिक्री एवं तस्करी के खिलाफ “ऑपरेशन बाज” के तहत लगातार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
