गौशाला संचालन हेतु अभिरुचि पत्र आमंत्रित..... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Wednesday, September 24, 2025

गौशाला संचालन हेतु अभिरुचि पत्र आमंत्रित..... देखिए खास खबर

 सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट 



बेमेतरा-उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाओं द्वारा गौशाला संचालन के लिए अभिरुचि पत्र आमंत्रित किए गए हैं। निर्धारित प्रारूप-7 में आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 06 अक्टूबर 2025 दोपहर 3 बजे तक रखी गई है। इच्छुक संस्थाएँ एवं संगठन अपना आवेदन कार्यालय उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएँ जिला बेमेतरा (छ.ग.) में कार्यदिवसों में सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक जमा कर सकते हैं।


निराश्रित गोवंश की देखभाल होगा मुख्य उद्देश्य

गौशाला संचालन का मुख्य उद्देश्य निराश्रित एवं घुमंतु गोवंशीय पशुओं की देखभाल, संरक्षण और सुव्यवस्थित प्रबंधन करना है। इसके लिए केवल पात्र संस्थाएँ ही आवेदन कर सकती हैं। संचालन हेतु छत्तीसगढ़ कृषक पशु परीक्षा अधिनियम 2004 (संशोधित 2011) एवं छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण नियम 2014 के अंतर्गत गौशाला में केवल गोवंशीय पशुओं को ही रखा जाएगा। जिले के अंतर्गत राष्ट्रीय और राजकीय राजमार्गों पर स्थित गौशालाओं के संचालन के लिए यह पहल की जा रही है, जिससे पशुओं को सुरक्षित आश्रय और पोषण मिल सके।


संस्थाओं को सौंपा जाएगा संचालन का दायित्व

गौशाला संचालन हेतु चयनित संस्थाओं को जिम्मेदारी होगी कि वे निर्धारित नियमों के अनुरूप पशुओं की देखभाल, भोजन-पानी, अनुश्रवण, अनुशीलन और संपूर्ण प्रबंधन का कार्य करें। गौशालाओं के संचालन में पारदर्शिता, जवाबदेही और मानक कार्यप्रणाली का पालन अनिवार्य होगा। इच्छुक संस्थाएँ विस्तृत जानकारी एवं आवेदन पत्र उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएँ बेमेतरा के कार्यालय से प्राप्त कर सकती हैं।


Pages