सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल कि खास रिपोर्ट
बिलासपुर- समर्पित संस्था द्वारा भारतीय रिजर्व बैंक की जमाकर्ता षिक्षा व जागरुकता कार्यक्रम के दुसरे चरण के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन आज 14-10-24 अटल समरसता भवन गनियारी, ब्लॉक- तखतपुर, जिला- बिलासपुर में किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य बैंक उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों एवं उनके हितार्थ वित्तीय योजनाओं के प्रति जागरुक करना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में जिला लीड बैंक के मुख्य प्रबंधक दिनेश उराव एस एम देशकार ; एफ एल सी सहित सरपंच जीतेन्द्र राज सिचव हरप्रसाद भास्कर , कलस्टर प्रबंधक कृषि राजेंद्र गिरी उपस्तििथ थे। मुख्य अतिथि की आसंदी से दिनेश उराव ने कहा कि वित्तीय शिक्षा वर्तमान समय कि महत्वपूर्ण आवश्यकता है, क्योंकि वित्तीय समझ से व्यक्ति अपनी व परिवार की आर्थिक व्यवस्था को सुव्यवस्तििथ कर सकता है। उन्होंनें कहा कि बैक से जुडा प्रत्येक व्यक्ति का यह अधिकार है कि वह अपने जमा धन व निवेश की विस्तृत जानकारी बैंक प्रबंधन से प्राप्त कर सकता है और यदि बैंक प्रबंधन जानकारी नहीें देता है तो उसे तत्काल बैंकिंग लोकपाल से संपर्क करना चाहिये। उराव ने उपस्तििथ महिलाओं के उत्साह को देखते हुये कहा कि वित्तीय मामलों की जानकारी के प्रति महिलाओं की यह ललक इस बात का परिचायक है कि अब समाज में व्यापक बदलाव आने वाला है। कार्यक्रम के उद्देश्य के विषय में जानकारी देते हुये समर्पित संस्था के अध्यक्ष डाॅ.संदीप शर्मा ने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंक से जुडे उपभोक्ताओं के सामने आने वाली विभिन्न परेशानियों को देखते हुये उन्हें जागरुक करने के लिये जमाकर्ता शिक्षा और जागरुकता कार्यक्रम की शुरुआत की है। उन्होंन े बताया कि जमाकर्ता अपने अधिकार और वित्तीय शिक्षा के प्रति अज्ञानता के कारण ही लगातार चिटफंड कंपनी, ऑनलाइन शाॅपिंग, दूरभाष में ए.टी.एम.की जानकारी आदि माध्यमों से ठगी का शिकार हो रहा है। इन सभी को ध्यान में रखते हुये कार्यशाला के माध्यम से बैंक उपभोक्ताओं को जागरुक बनाया जा रहा है। इस कार्यशाला में महिला स्व सहायता समूह व मितानीन लोगों को शामिल किया गया ताकि वित्तीय शिक्षा का प्रसार जमीनी स्तर पर हो सके। डाॅ.संदीप शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम के लिये भारतीय रिजर्व बैंक ने पूरे देशभर से मात्र 20 संस्थाओं का चयन किया है और उसमें से समर्पित संस्था एक है। साथ ही इस
कार्यक्रम के लिये चयनित होने वाली समर्पित संस्था छत्तीसगढ की एकमात्र संस्था है। कार्यशाला में उपस्थित बैंक प्रतिनिधि व मास्टर ट्रेनर हितेश मिश्रा व नसीम ने बैंक खाता खुलवाने उसका संचालन, बचत योजना, वित का प्रबंधन, के.वाय.सी. प्रक्रिया, बैंक ऋण, ऋण संबंधित उपभोक्ताओं के अधिकार, जमाकर्ताओं के अधिकार, बैंकिंग लोकपाल, चिटफंड कंपनियों, नान बैंकिंग फाइनेंस कंपनी आदि की विस्तृत जानकारी उपस्तििथ लोगों को दी। इस कार्यशाला को सफल बनाने में संस्था के सचिव नाजनीन अली, पी.एल.खैरवार, संतोषी बघेल, ज्योति सिंह,निमेष साहू , ख़ुशी चौबे, साधना, रमा जावलकरए सुहासनी आदि का सराहनीय योगदान रहा। उक्त जानकारी संस्थ के समन्वयक पी.एल.खैरवार ने दी।
