कृषि मंडी बोर्ड द्वारा कराया जा रहा स्तरहीन निर्माण शिकायत के बाद भी नहीं हो रहा कार्रवाई...... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Monday, November 25, 2024

कृषि मंडी बोर्ड द्वारा कराया जा रहा स्तरहीन निर्माण शिकायत के बाद भी नहीं हो रहा कार्रवाई...... देखिए खास खबर

सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल कि खास रिपोर्ट 




 मुंगेली - कृषि मंडी बोर्ड द्वारा जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में CC रोड़ सामुदायिक भवन सहित विभिन्न कार्य कराये जा रहें हैं। परंतु जितने भी कार्य हो रहें हैं उनमें से अधिकतर जगहों पर स्तरहीन निर्माण को लेकर शिकायतें हो रही है। इसके बाद भी संबंधित अधिकारी गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दे रहें है और न ही कोई कार्यवाही हो रही है। हाल ही में जनपद पंचायत पथरिया के ग्राम  भटगांव में निर्माणाधीन CC रोड़ की गुणवत्ता को लेकर संबंधित इंजिनियर ने भी स्वीकार की थी कि घटिया सामग्रियों का उपयोग किया जा रहा है,जिनका उपयोग करने से मना करने की बात भी कही थी। इसके बाद भी निर्माण उक्त घटिया सामग्रियों का उपयोग किया गया। वहीं ग्राम पंचायत लौदा में CC रोड़ निर्माण के दौरान गुणवत्ता को लेकर ग्रामीण व जनप्रतिनिधियों ने सवाल खड़े किए थे। इस संबंध पथरिया SDM को अवगत कराया गया था,जहाँ जांच कर उचित कार्यवाही करने की बात कही थी,परंतु संबंधित अधिकारियों की निष्क्रियता के चलते स्तरहीन कार्य पर अंकुश लगने के बजाय धड़ाधड़ निर्माण कर कार्य पूर्ण करा दिया गया। इस बीच SDM पथरिया द्वारा किसी तरह की कार्यवाही नहीं की गई जिससे ग्रामीण व जनप्रतिनिधी की भावनाओं को भी ठेस पहुंचा है। जिसके बाद से प्रशासनिक अधिकारियों के प्रति ग्रामीणों का विश्वास टुट सा गया है। अब ग्रामीण भविष्य में इस तरह के मामलों में आवाज उठाने के बजाए मुकदर्शक बने रहने की बात कह रहें हैं। 


       वहीं जिले में इस तरह खुलेआम हो रहे भ्रष्टाचार पर किसी भी तरह की कार्यवाही का न होना यह बयां कर रही है कि भ्रष्टाचार चरम पर है। अब देखना होगा कि भ्रष्टाचार की चरमसीमा कब तक टुटती है जहाँ उच्चाधिकारी ऐसे भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्यवाही करे जहाँ अच्छे भविष्य की निर्माण की कल्पना की जा सके।


Pages