सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल कि खास रिपोर्ट
मुंगेली // विकासखण्ड मुंगेली के शासकीय प्राथमिक स्कूल नुनियाकछार में शासन की महत्वपूर्ण योजना -अंतर्गत न्योता भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे विद्यालय के स्टाफ शिक्षिका मालती जांगड़े द्वारा अपने शादी -सालगिरह के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों को न्योता -भोज कराया।
इस दौरान विद्यार्थियों को खीर, पूरी, केला , लड्डू, चावल दाल आलू मटर अचार पापड़ सहित अन्य अतिरिक्त पौष्टिक भोजन खिलाया गया। जिसमे कुल 132 विद्यार्थियों ने न्योंता भोज का आनंद उठाया। मुख्य अतिथि समग्र शिक्षा से बीआरसी उपाध्याय एवं विशिष्ट अतिथि ग्राम सरपंच नरसिंह निषाद एवं शैक्षिक समन्वयक नेमीचंद भास्कर रहे।
इस दौरान मुख्य अतिथि उपाध्याय ने विद्यार्थियों को पौष्टिक आहार के संबंध में बताते हुए संतुलित आहार लेने की सलाह दी। एसएमसी अध्यक्ष महेंद्र निषाद ने कहा कि न्योता भोज का उद्देश्य विद्यार्थियों को पोषण सुनिश्चित करने के साथ-साथ समानता की भावना विकसित करना है
कार्यक्रम संचालन स्कूल के शिक्षक दुर्गेश देवांगन एवं आभार प्रदर्शन प्रधान पाठक राजू सिंह मार्को ने किया ।
