हाई टेंसन तार की चपेट में आने से तीन मजदूरों की मौत....... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES NEWS

Breaking


Monday, October 28, 2024

हाई टेंसन तार की चपेट में आने से तीन मजदूरों की मौत....... देखिए खास खबर

 हाई टेंसन तार की चपेट में आने से तीन मजदूरों की मौत


सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल कि खास रिपोर्ट 


मुंगेली (सरगांव)- हाईटेंशन तार की चपेट में आने से तीन मजदूरों की मौके पर मौत हो गई वही एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है, घटना मुंगेली जिले के नगर पंचायत सरगांव की है।


सोमवार दोपहर सरगांव के अनुराज पेट्रोल पंप के पास कुछ मजदूर रंगा पुताई और झालर लगाने का काम कर रहे थे। मजदूर लोहे की सीढ़ी लेकर झालर लगाने जा रहे थे तभी लोहे की सीढ़ी  ऊपर से गुजरे हुए हाईटेंसन तार के सम्पर्क मे आ गया जिससे कारण करंट लगने से तीन मजदूरों की मौके पर मौत हो गई। वही एक मजदूर को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए भेजा गया है।


Pages