अग्निवीर भर्ती: शारीरिक दक्षता परीक्षण के लिए दिया जाएगा निःशुल्क प्रशिक्षण...... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Tuesday, October 29, 2024

अग्निवीर भर्ती: शारीरिक दक्षता परीक्षण के लिए दिया जाएगा निःशुल्क प्रशिक्षण...... देखिए खास खबर

सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल कि खास रिपोर्ट 



मुंगेली // भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण युवाओं को शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि भारतीय थल सेना द्वारा अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन 04 से 12 दिसंबर तक रायगढ़ में किया जाएगा। इसके लिए 29 अक्टूबर से सुबह 05.30 जिला मुख्यालय स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में निःशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण शुरू हो गया है। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र मुंगेली से सम्पर्क कर सकते हैं। 


Pages