कलेक्टर एवं एसपी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन*देखिए खास खबर....... - CG RIGHT TIMES

Breaking


Wednesday, October 2, 2024

कलेक्टर एवं एसपी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन*देखिए खास खबर.......

कलेक्टर एवं एसपी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन........


CG. Right Times news......

मुंगेली - राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर कलेक्टर राहुल देव और पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने जिला कलेक्टोरेट परिसर में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देश की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया। देश को आजाद कराने में राष्ट्रपिता ने जो भूमिका निभाई, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर अपर कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी, संयुक्त कलेक्टर मेनका प्रधान, गिरधारी लाल यादव, मुंगेली एसडीएम पार्वती पटेल, डिप्टी कलेक्टर अजय शतरंज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और स्काउट-गाइड के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।


Pages