जनपद सदस्यों ने जनपद अध्यक्ष,उपाध्यक्ष पर लगाया दुआभेदी सहित कई आरोप...... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Saturday, July 13, 2024

जनपद सदस्यों ने जनपद अध्यक्ष,उपाध्यक्ष पर लगाया दुआभेदी सहित कई आरोप...... देखिए खास खबर

 जनपद सदस्यों ने जनपद अध्यक्ष,उपाध्यक्ष पर लगाया दुआभेदी सहित कई आरोप 


सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट 



मुंगेली/पथरिया- आपको बतां दे आज 12 जुलाई को पूर्व की भांति जनपद पंचायत पथरिया में सामान्य सभा की बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें क्षेत्र समस्त जनपद सदस्य,अध्यक्ष,उपाध्यक्ष सहित जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी,बाबू उपस्थित रहे। इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होना था। परंतु इस बीच एकाएक नाव घाट की निलामी की जानकारी जनपद सदस्यों को होने पर कुछ जनपद सदस्यों ने आपत्ति जताई है। वहीं संबधित क्षेत्र के सदस्यों ने बीना सूचना दिए मनमानी करने जैसे फैसले लेने का आरोप अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पर लगाया है। इस बात को लेकर जनपद पंचायत में बैठक के बीच सदस्यों में गहमागहमी का माहौल बना रहा। उक्त मामले को लेकर काफी बहस के बाद उच्चाधिकारी के निर्देश के बाद नावघाट की निलामी निरस्त कर दी गई है। जिसके लिए अलग से समय निर्धारित कर आगामी समय में विधिवत निलामी की कार्यवाही करने का निर्णय लिया गया। 


गौंड खनीज सहित अन्य मदों आबंटन नियम विरूद्ध करने का आरोप



विकास कार्य के लिए मिलने वाली राशि आंबटन में दुआभेदी का आरोप,जनपद सदस्यों को समय-समय पर अपने क्षेत्र में विकास कार्य के नाम पर विभिन्न मदों से राशि उपलब्ध कराई जाती है। इसमें भी दुआभेदी करने का आरोप लगाया है। वहीं गौंड खनीज की राशि का आबंटन नियम विरुद्ध प्रभावित क्षेत्र से बाहर खर्च करने का आरोप लगाया गया है। 


जनपद अध्यक्ष पति के सभा में बैठने पर जताई आपत्ति


 जनपद सदस्यों ने आरोप लगाया है कि सामान्य सभा की बैठक के दौरान जनपद अध्यक्ष श्रीमती ज्योति के पति रिंकू सिंह ठाकुर बैठक में शामिल रहते हैं। जबकि नियमानुसार अध्यक्ष पति को बैठक में शामिल होने का अधिकार नहीं है। जिसकी शिकायत प्रारंभ से  कलेक्टर,जिला सीईओ,एसडीएम,सीईओ से कई बार करने की बात कही  है। इसके बाद भी आज तक किसी तरह की कोई कार्यवाही नहीं हुई है और आज भी जनपद अध्यक्ष पति लगातार सामान्य सभा की बैठक में दखल देते आ रहें हैं।


अध्यक्ष पति,विधायक प्रतिनिधि की हैसियत से सामान्य सभा में होते हैं शामिल


जनपद अध्यक्ष पति रिंकू सिंह ठाकुर के सामान्य सभा की बैठक में शामिल होने के संबंध जनपद सीईओ ने बताया कि रिंकू सिंह ठाकुर विधायक प्रतिनिधि होने की हैसियत से सामान्य सभा की बैठक में निरंतर शामिल हो रहें हैं न कि जनपद अध्यक्ष पति की हैसियत से...




पुष्पा घृतलहरे, जनपद सदस्य क्षे.क्र.22 -  अध्यक्ष,उपाध्यक्ष द्वारा मनमानी की जा रही है। जनपद सदस्यों को जानकारी नही दी जाती,वहीं सदस्यों को क्षेत्र के विकास के लिए विभिन्न मदों से मिलने वाली राशि पर भी दुआभेदी की जाती रही है। जहाँ अन्य सदस्यों की अपेक्षा कम राशि दी जाती है। वहीं गौंड खनीज से मिलने वाली राशि का आबंटन नियम विरुद्ध की गई है।




रिकू सिंह ठाकुर,बिल्हा विधायक प्रतिनिधि- सामान्य सभा की बैठक में विधायक प्रतिनिधि की हैसियत से शामिल होता रहा रहा हूँ न कि जनपद अध्यक्ष पति के तौर पे इस संबंध में पहले भी कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत हुई थी। जिसकी विधिवत जांच की गई थी। चाहे कलेक्टर जनदर्शन साईट पर जाकर चेक कर सकते हैं। रही बात दुआभेदी की तो किसी भी सदस्य से दुआभेदी नहीं की जा रही है सभी को क्षेत्र के विकास कार्यों को देखते हुए स्वीकृति दी जाती है। वहीं गौंड खनीज की राशि सहित अन्य मदों से प्राप्त राशि खर्च के संबंध में बकायदा सामान्य सभा की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिए जाते हैं। इसके बाद नियमानुसार आबंटन की जाती है।



SDM पथरिया,बी.एस.ठाकुर- जनपद पंचायत में सामान्य सभा की बैठक के दौरान नावघाट की निलामी को लेकर कुछ सदस्यों को जानकारी नहीं दी गई थी। इन बातों को लेकर सदस्यों ने आपत्ति जताई है। फिलहाल नावघाट की निलामी निरस्त कर दी गई है।


Pages