प्रकृति ने इस धरती पर हर जीव को जीवन जीने का समान अधिकार दिया :- सुरेश कुमार राजपूत..... देखिए खास खबर....... - CG RIGHT TIMES

Breaking


Wednesday, May 22, 2024

प्रकृति ने इस धरती पर हर जीव को जीवन जीने का समान अधिकार दिया :- सुरेश कुमार राजपूत..... देखिए खास खबर.......

 प्रकृति ने इस धरती पर हर जीव को जीवन जीने का समान अधिकार दिया :-  सुरेश कुमार राजपूत*.......


CG. Right times news.........

पथरिया - बुधवार यानी 22 मई को विश्व जैव विविधता दिवस मनाया जाता हैं। इस बार का थीम बी पार्ट ऑफ द प्लान रखी गई है। यह थीम जैविक विविधता के संरक्षण में लोगो की जिम्मेदारी और हिस्सेदारी पर फोकस करता है। जिसके बारे में ग्राम पंचायत बेलखुरी के युवा, सामाजिक कार्यकर्ता, शासकीय वीरांगना अवंतीबाई लोधी महाविद्यालय पथरिया के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सुरेश कुमार राजपूत का कहना है कि प्रकृति ने इस धरती पर हर जीव को जीवन जीने का समान अधिकार एवं अवसर दिया है। जिस दिन हम सब यह समझ लेंगे,जैव विविधता बनी रहेगी। वैज्ञानिक भी मानते हैं कि जैव विविधता की कमी से बाढ़, सूखा जैसी प्राकृतिक आपदाओं का खतरा बढ़ जाता हैं। जैव विविधता हमारे पारिस्थितिकी तंत्र की नींव हैं,प्रदूषण भी इसका सबसे बड़ा दुश्मन है।वर्तमान में जैव विविधता की संरक्षण में वनों की कटाई,अवैध शिकार और हत्या से विभिन्न प्रजातियों का विलुप्त होना,संसाधनों का दुरुपयोग,जैविक भूमि पर मानवीय हस्तक्षेप,बढ़ती तापमान,जल स्तर का कम होना आदि बाधाएं प्रमुख कारण हैं।आइए विश्व जैव विविधता दिवस के अवसर पर हम सब मिलकर जैव विविधता संरक्षण व संवर्धन के लिए छोटे- छोटे सामूहिक प्रयास करते हुए पौधारोपण करें, जल बचाएं, स्वच्छता रखें, प्लास्टिक का उपयोग कम करें।इसके प्रति अन्य लोगों को भी जागरूक करें और आने वाली पीढ़ियों के लिए जैव विविधता से परिपूर्ण स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का सुनिश्चित प्रयास करें।


Pages