सरगांव थाना परिसर में नायाब तहसीलदार, थाना प्रभारी और नगरवासियों की होली पर्व शांति पूर्वक मनाने हुई बैठक संपन्न..... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Sunday, March 24, 2024

सरगांव थाना परिसर में नायाब तहसीलदार, थाना प्रभारी और नगरवासियों की होली पर्व शांति पूर्वक मनाने हुई बैठक संपन्न..... देखिए खास खबर

 सरगांव थाना परिसर में नायाब तहसीलदार, थाना प्रभारी और नगरवासियों की होली पर्व शांति पूर्वक मनाने हुई बैठक संपन्न



पर्व के दौरान बदमाशों पर पुलिस रखेगी  नजर - अमित गुप्ता


सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट


सरगांव- सरगांव थाना परिसर में शनिवार 23 मार्च को होली पर्व हेतु शांति समिति की बैठक शाम 4 बजे आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता व सरगांव नायाब तहसीलदार शशी नर्मदा नायक ने की।

  बैठक के दौरान होली पर्व शांति सौहार्द और भाईचारा के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। थाना प्रभारी उप निरीक्षक अमित गुप्ता ने कहा की पर्व में पर्व में अशांति फैलाने वाले हुड़दंगियों पर पुलिस विशेष नजर रखेगी। ऐसे लोगों पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी। इसके अलावा मुख्य मार्ग सहित नगर की गलियों में अगर कोई किसी व्यक्ति को 3 सवारी व तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चलाते पाए जाने पर चलानी कार्यवाही किया जाएगा। साथ ही उन्होंने आचार संहिता नियम का पालन करने की बात कही। वहीं बैठक में उपस्थित लोगों ने कहा कि नगर में सभी समाज के लोग आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाते हैं। यह परंपरा आगे भी इसी तरह से जारी रखी जाएगी। 

बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष परमानंद साहू, पूर्व नगर अध्यक्ष रामजुड़ावन साहू, उपाध्यक्ष सुशील यादव, त्रिलोक चंद्र अग्रवाल, पार्षद रामकुमार कौशिक, पोषण यादव, पंकज वर्मा, गोपाल अग्रवाल, सरपंच संघ अध्यक्ष पथरिया निर्मल दिवाकर, सरपंच ग्राम हथकेरा महेंद्र ठाकुर, सरपंच मोहभट्टा अशोक ठाकुर, तरुण अग्रवाल, लवी हुरा, नरेंद्र ठाकुर, राजा अली, जितेंद्र यादव, मुरली कौशिक, लाला वर्मा, पत्रकार- निर्मल अग्रवाल,राजकुमार यादव, नारायण बंजारे, शाहनवाज खान आदि उपस्थित रहे।


Pages