पसर पसर धान देहूं महतारी मन, नई तो अइसन जमाना आही, छेरछेरा तिहार हा घलो नंदा जाहि :- सुरेश कुमार राजपूत..... देखिए खास खबर........ - CG RIGHT TIMES

Breaking


Wednesday, January 24, 2024

पसर पसर धान देहूं महतारी मन, नई तो अइसन जमाना आही, छेरछेरा तिहार हा घलो नंदा जाहि :- सुरेश कुमार राजपूत..... देखिए खास खबर........

 पसर पसर धान देहूं महतारी मन, नई तो अइसन जमाना आही, छेरछेरा तिहार हा घलो नंदा जाहि :- सुरेश कुमार राजपूत


CG. Right times news...........

पथरिया - ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बेलखुरी के युवा शासकीय वीरांगना अवंतीबाई लोधी महाविद्यालय पथरिया के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सुरेश कुमार राजपूत ने दान के पर्व छेरछेरा पुन्नी की बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ का लोकपर्व छेरछेरा तिहार गुरुवार को हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस दिन मोहल्लों में बच्चों और युवाओं की टोलियां सुबह से दान मांगने के लिए निकलेगी। खास बात यह है कि ये दान धन का नहीं,बल्कि धान का होगा।युवा ने बताया कि पिछले वर्ष छेरछेरा तिहार उतना खास नहीं रहा था। उसी को देखते हुए युवा ने एक छत्तीसगढ़ी कविता लिखीं है उनमें छत्तीसगढ़ के महतारियों को पसर पसर धान देने की बात कही हैं क्योंकि पहले धान मिंजाई बेलन और भैंसागाड़ी से करते थे।साथ ही कोठार में मिंजाई कर धान को रास बांधकर,गेंदा फूल में सजाकर पूजा करते थे।अपने भाँचा को भी धान दान देते थे क्योंकि ऐसे माना जाता था कि भाँचा को दान देने से धान कि कमी नहीं होती थीं।लेकिन यह परंपरा अब दिखाई ही नहीं दे रहा है।इसी तरह छेरछेरा पर्व में दान ना देने से यह परंपरा भी नंदा जायेगा।इसलिए युवा ने आग्रह किया है दान पर्व में अन्नदान आवश्य करें और छत्तीसगढ़ की समरसता, दानशीलता,सांस्कृतिक पर्व को संजोए रखें।वैसे तो यह गांवों का त्योहार है,लेकिन शहर में भी इसकी रौनक देखने को मिल जाती है। अब शहर में तो किसी के पास धान होता नहीं तो श्रद्धावश लोग रुपए-पैसे और खाने-पीने की दूसरी चीजें देकर दान करने की परंपरा निभाते हैं और छेरछेरा त्योहार की खुशियां मनाते हैं।


Pages