उप मुख्यमंत्री टी. एस. सिंहदेव के पथरिया आगमन पर उमड़ा जन सैलाब ......देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Monday, November 6, 2023

उप मुख्यमंत्री टी. एस. सिंहदेव के पथरिया आगमन पर उमड़ा जन सैलाब ......देखिए खास खबर


उप. मुख्यमंत्री टीएस सिंंहदेव के पथरिया आने पर उमड़ा जन सैलाब........


CG. Right Times news.........

 *बिल्हा कांग्रेस प्रत्याशी सियाराम कौशिक के पक्ष में मतदान करने लोगों से की अपील*



 पथरिया - नगर मे  सोमवार को छत्तीसगढ़ उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव  हेलीकाप्टर से सभा स्थल पहुचे। जहाँ कांग्रेस कार्यकर्त्ताओ द्वारा हेलीपेड मे जाकर कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारों के साथ सिंहदेव का स्वागत किया। इसके बाद कांग्रेस नेताओ से मुलाकात कर मौजूद ग्रामीणों का अभिवादन करते हुऐ    सभा को सम्बोधित किये । इससे पहले सभा को नगर पंचायत अध्यक्ष ग्वाल दास अनंत ने सम्बोधित करते हुए कहा कि कांगेस सरकार बन रही है लेकिन उसके साथ स्थानीय विधायक जिताना जरूरी है तभी क्षेत्र का विकास द्रुतगति से ह्यो पायेगा । इसी तरह कांग्रेस नेत्री जागेश्वरी वर्मा ने कहा कि क्षेत्रवासियों के सहयोग से इस बार बिल्हा विधानसभा में भी कांग्रेस का विधायक जीत के आयेगा क्योंकि पूरे राज्य के साथ क्षेत्र में कांग्रेस का लहर साफ दिख रहा है ।   कार्यक्रम के आखिर में सभा  को सम्बोधित करते हुए बाबा साहब ने  संबोधित करते हुए कांग्रेस की घोषणा पत्र में शामिल मुख्य वादों को दोहराया।



 साथ ही पुरानी घोषणा पत्र को लेकर भी चर्चा कीये। वही कार्यक्रम  मंच पर बिल्हा विधानसभा के जनता कांग्रेस जोगी के कार्यकर्ताओ को कांग्रेस का   गमझा पहनाकर उनका स्वागत करते हुए कांग्रेस म् प्रवेश कराया उन्होंने सभा से कांग्रेस को वोट देकर एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बनाने का आह्वान किया  । वहीं पत्रकारों से चर्चा के दौरान शराबबंदी, महादेव एप के बारे में पक्ष रखा । प्रमोटर द्वारा मुख्यमंत्री को देने के आरोप पर कहा कि बीजेपी इस तरह की आरोप लगाती रहती है इसमें कोई सच्चाई नही है । वहीं पिछली बार बड़े अंतर के जीत के साथ विधायक बने प्रत्याशियों के नाम कटने के सवाल पर कहा कि कमेटी सर्वे के बाद टिकट बाटी है,जिसमें जिसका प्रदर्शन अच्छा रहा उन्हें टिकट मिली है।


Pages