नाराज कांग्रेस नेत्री अंबालिका साहू ने कांग्रेस पार्टी से दिया इस्तीफा.. 24 घण्टे के बाद भाजपा में हुई शामिल, प्रदेश प्रभारी माथुर से मिलकर ली पार्टी की सदस्यता..... देखिए खास खबर - CG RIGHT TIMES

Breaking


Tuesday, October 24, 2023

नाराज कांग्रेस नेत्री अंबालिका साहू ने कांग्रेस पार्टी से दिया इस्तीफा.. 24 घण्टे के बाद भाजपा में हुई शामिल, प्रदेश प्रभारी माथुर से मिलकर ली पार्टी की सदस्यता..... देखिए खास खबर

 नाराज कांग्रेस नेत्री अंबालिका साहू ने कांग्रेस पार्टी से दिया इस्तीफा.. 24 घण्टे के बाद भाजपा में हुई शामिल, प्रदेश प्रभारी माथुर से मिलकर ली पार्टी की सदस्यता



 सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट 


कांग्रेस पार्टी में टिकट नहीं मिलने पर सभापति अंबालिका साहू ने दी इस्तिफा, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को लिखा पत्र


बिल्हा विधानसभा से सियाराम कौशिक को कांग्रेस पार्टी से प्रत्यासी बनाए जाने से अमेरिका साहू नाराज


पार्टी द्वारा विधायक पद के लिए टिकट नहीं दिए जाने से लिया अंतिम फैसला



सरगांव- सभापति अंबालिका साहू ने बिल्हा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के द्वारा विगत दो पंचवर्षीय से टिकट नहीं दिए जाने से नाराज होकर सोमवार को अपने सैकड़ों समर्थकों के बीच पार्टी से इस्तिफा देने का लिया बड़ा फैसला। इसके लिए उन्होंने ने जिला प्रभारी एवं पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज के नाम इस्तीफा पत्र सौंपा है। बता दे कि कांग्रेस पार्टी की दूसरी सूची जारी किए जाने के बाद से अंबालिका साहू नाराज हैं। कांग्रेस पार्टी के द्वारा प्रत्याशियों का दूसरी सूची जारी किया गया था। इसमें बिल्हा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व में विधायक रहे सियाराम कौशिक को प्रत्यासी बनाया गया है। इसके बाद से सभापति अंबालिका को पार्टी द्वारा लगातार नजरंदाज किए जाने से काफी नाराज है। उनका कहना है कि वे पिछले 20 सालों से कांग्रेस पार्टी से जुड़ी हुई है। तथा बिल्हा विधानसभा से विधायक पद के लिए लगातार दावेदारी करती रही है। आगे उन्होंने बताया कि पिछले विधानसभा चुनाव में विधायक पद के लिए वे प्रबल दावेदारी थी और लगभग उनका नाम फाइनल हो चुका था परंतु किन्हीं कारणों से उन्हें पार्टी के द्वारा टिकट नहीं दिया गया। इसके बाद भी बहुत उम्मीद के साथ पिछले 5 वर्ष से लगातार कांग्रेस पार्टी के लिए काम करती रही। इस बीच बड़े नेताओं ने उन्हें टिकट दिए जाने का आश्वासन भी दिया था। परंतु अंत में पिछले बार की तरह इस बार भी उन्हें टिकट नहीं दिया। और पार्टी के द्वारा पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव लड़कर पार्टी को हराने में महत्वपूर्ण भूमिका रखने वाले को बिल्हा विधानसभा से टिकट दिया गया है। इससे आहत और दुखी होकर उन्होंने कहा कि उन्हें अब कांग्रेस पार्टी से विश्वास उठ गया है। अब आगे भी उन्हें टिकट नही मिलेगी। इसलिए उन्होंने अपनी कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता एवं सभी पदों से इस्तीफा देने का फैसला लिया है। उन्होंने आगे कहा कि हमेशा की तरह जनता के लिए काम करती रहूंगी और उनके अधिकारों के लिए हमेशा लड़ाई लड़ती रहेगी।



24 घंटे के भीतर ही भाजपा में शामिल हुई अंबालिका साहू


श्रम कल्याण मंडल सदस्य एंव मुंगेली जिला पंचायत सभापति अंबालिका साहू आज बीजेपी में शामिल हो गई। पार्टी से नाराज साहू ने बीजेपी प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर से मुलाकात कर बीजेपी की सदस्यता ग्रहण किया।

कल ही कांग्रेस पार्टी से नाराज होकर कांग्रेस पार्टी एवं अपने पद से  इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफे के दूसरे दिन ही अंबालिका साहू द्वारा जनता पार्टी मे शामिल हो गई। अंबालिका साहू मुंगेली पथरिया क्षेत्र में कांग्रेस की सक्रिय नेता थी पूर्व में पथरिया ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष रही महिला कांग्रेस के अध्यक्ष रही चार बार जिला पंचायत सदस्य रही वहीं सरकार ने श्रम कल्याण मंडल में सदस्य की जिम्मेदारी दी थी। बिल्हा से दावेदारी कर रही थी और टिकट के लिए आवेदन किया था। कांग्रेस ने बिल्हा से अधिकृत प्रत्याशी के रूप में सियाराम कौशिक को उम्मीदवार बनाया है। उधर भाजपा ने पूर्व स्पीकर धरमलाल कौशिक को अपना प्रत्याशी बनाया है। पार्टी से नाराज साहू ने कल ही अपने पद से इस्तीफा दिया था और आज बीजेपी में शामिल हो गई।


Pages