शशि घृतलहरे ने बिल्हा विधानसभा से कांग्रेस विधायक प्रत्याशी के लिए पेश की दावेदारी ब्लॉक अध्यक्ष को सौंपा आवेदन .......देखिए खास खबर....... - CG RIGHT TIMES

Breaking


Tuesday, August 22, 2023

शशि घृतलहरे ने बिल्हा विधानसभा से कांग्रेस विधायक प्रत्याशी के लिए पेश की दावेदारी ब्लॉक अध्यक्ष को सौंपा आवेदन .......देखिए खास खबर.......

 शशि घृतलहरे ने बिल्हा विधानसभा से कांग्रेस विधायक प्रत्याशी के लिए पेस की दावेदारी,ब्लॉक अध्यक्ष को सौपा आवेदन.......... 


CG. Right taimes news........... 

पथरिया - छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी अपने आगामी 2023 की विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने 90 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया 17 अगस्त से शुरू कर दिया है! जिसमें 22 अगस्त को टिकट के लिए दावेदारी फार्म के लिए अंतिम दिन निर्धारित की गई है,

इसी कड़ी में आज 22 अगस्त दिन मंगलवार को  बिल्हा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 29 से पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शशि घृतलहरे ने अपने समर्थको एवं सर्व वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ  बिल्हा विधानसभा मे कांग्रेस प्रत्याशी के लिए पथरिया ब्लाक अध्यक्ष राजा ठाकुर को अपना आवेदन प्रस्तुत किया है !  


आपको बता दें कि श्रीमती शशि घृतलहरे  पूर्व में  क्षेत्र क्रमांक 12 सरगांव से जिला पंचायत सदस्य रहे चुकी है अभी वर्तमान में जिला महामंत्री एवं एससी महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष हैं वही उसकी पढ़ाई की बात करें तो  बी.ए, एल.एल.बी,एवं एल.एल.एम, (अधिवक्ता ) की पढ़ाई किए है श्रीमती घृतलहरे मूलतः किसान परिवार से है  उन्होंने खासकर अपनी क्षेत्र के महिलाओं एवं उनके अधिकारो  के  प्रति हमेशा तत्पर रहते हैं! वही श्रीमती शशि घृतलहरे ने बताया कि 2015 मे उन्होंने सामान्य सीटों से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ी थी  जिसमें क्षेत्र की जनताओं का भरपूर सहयोग रहा और जीत हासिल किया  बाद में कांग्रेस पार्टी को अपनी समर्थन दिए इस बीच उन्होंने क्षेत्र के विकास में कई अनेकों कार्य किए तब से आज तक कांग्रेस में एक सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में काम करते आ रही  हैं ऐसे सक्रिय कार्यकर्ताओं को यदि कांग्रेस पार्टी  बिल्हा विधानसभा से प्रत्याशी के रूप में चयनित करते हैं तो उन्हें क्षेत्र की जनताओं का भरपूर सहयोग रहेगा जिसमें कांग्रेस पार्टी की झोली में जीत दिला सकते हैं!


Pages