मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम हुआ आयोजित अमृत वाटिका के माध्यम से पौधे लगाकर युवाओं ने लिया शपथ ......देखिए खास खबर....... - CG RIGHT TIMES

Breaking


Sunday, August 13, 2023

मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम हुआ आयोजित अमृत वाटिका के माध्यम से पौधे लगाकर युवाओं ने लिया शपथ ......देखिए खास खबर.......

मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम हुआ आयोजित, अमृत वाटिका के माध्यम से पौधे लगा कर युवाओं ने लिया शपथ......... 

CG. Right taimes news........... 

पथरिया- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाह्न एवं अमृत महोत्सव के समापन कार्यक्रम तहत चल रहे मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन नेहरू युवा केन्द्र बिलासपुर छःग (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) द्वारा ग्राम पंचायत बेलखुरी में किया गया, जहाँ मिट्ठी को नमन, वीरों का वंदन टैगलाइन रहा, इस कार्यक्रम अंतर्गत ग्राम पंचायत बेलखुरी में शिलाफ़लकम की स्थापना किया गया, वही ग्राम के मिट्ठी को हाथों में लेकर पंच प्रण की प्रतिज्ञा लिया गया, अमृत वाटिका के माध्यम देशज/स्वदेशी पौधे लगाएं गए, वहीं ग्राम के सैनिक के परिजन को सम्मानित किया गया, 


इस अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र पथरिया ब्लॉक के नेशनल यूथ वालेंटियर कुशाल यादव ने कहा कि यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सराहनीय पहल है जहाँ इस आजादी में योगदान देने वाले सभी वीरों को याद किया जा रहा है।वही स्वामी विवेकानंद यूथ क्लब बेलखुरी के अध्यक्ष डुकेश साहू ने आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के समापन में हो रहे मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के बारे में बताया, यूथ क्लब के सचिव दौलत सिंह राजपूत ने अमृत वाटिका के माध्यम से लगाये गए पौधे को उपयोगी बताया और हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने को लोगो से आग्रह किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद यूथ क्लब पथरिया के संयोजक अजय यादव, गौतरिहा साहू (पंच), रूपसिंह राजपूत (पंच), अक्षय कुमार माण्डले,राजेंद्र यादव,रामशरण ध्रुव,दीपक यादव, रितेश साहू, भारत यादव, मुरली यादव, राजकुमार कुर्रे , शासकीय वीरांगना अवंतीबाई लोधी महाविद्यालय पथरिया के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सुरेश कुमार राजपूत व ग्रामवासियों की मौजूदगी रही।


Pages